Awaaz India TV
Desh Ki Baat Health is Wealth Top Headlines

UP Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में महिला ने Manoj Tiwari को बनाया बंधक।

UP Lok Sabha Election 2024: अंतिम चरण के लिए तहत उत्तर प्रदेश की वाराणसी समेत 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। दौरान सबसे ज्यादा चर्चा और नजर वाराणसी लोकसभा सीट की है। जहां से पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की वाराणसी समेत 13 लोकसभा सीट के लिए BJP सांसद और दिल्ली के पूर्व BJP अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

लेकिन प्रचार के दौरान मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) का एक वीडियो सामने आया है। यह उन्होंने खुद ही अपलोड किया है, जिसमें उनको बंधक बनाने का दावा किया गया है। उन्होंने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘जब मनोज तिवारी को काशी की एक महिला ने अपने बेटे से मिलवाने के लिये बनाया बंधक”। शेयर किये गए इस वीडियो में एक महिला भी नजर आ रही है और वह अपने बेटे को मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) से मिलवाने के लिए फोन करके बुला रही है। वही मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भी बिना किसी शिकायत के इंतजार करते रहे और संवाद साधते रहे। महिला का बेटा जब घर आया तब मनोज तिवारी ने उनके साथ तस्वीर भी खींची।

भोजपुरी अभिनेता और गायक से नेता बने मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) BJP के सदस्य और इसकी दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में, तिवारी ने उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस की दिग्गज नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (Sheila Dikshit) को 363,000 वोटों से हराया। मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के गाने उत्तर प्रदेश और बिहार में काफी लोकप्रिय हैं। हालांकि अब मनोज तिवारी लंबे समय से पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हैं।

Related posts

Coaching Center के बहार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 में से 2 लफंगे गिरफ्तार।

Awaaz India TV

PM Modi Azamgarh Visit: प्रधानमंत्री ने आजमगढ़ में 34,700 करोड़ रुपये की 782 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

Awaaz India TV

Ayesha Khan ने एक दुर्घटना में दिल दहला देने वाली मौत देखी, Post कर शेयर की DETAILS।

Awaaz India TV

Dombivli के 30×30 फीट अवैध hoarding को KDMC ने गिरवाया । 

Awaaz India TV

वाशी के इन-ऑर्बिट मॉल में ईमेल द्वारा मिली बम रखने की धमकी।

Awaaz India TV

मोदी सरकार को हम बहुत जल्दी बंगलादेश की तरह निपटा देंगे–किसान नेता राजेश टिकैत का विवादास्पद बयान

Awaaz India TV

Leave a Comment