Awaaz India TV
sports Top Headlines

Virat Kohli की 10वीं क्लास की Marksheet वायरल, मैथ्स में था हाथ तंग!

Virat Kohli Marksheet Viral: विराट कोहली को क्रिकेट की दुनिया में लीजेंड कहा जाता है। वे पिछले लगभग 16 सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं और अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर उन्होंने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इस बीच, उनकी 10वीं क्लास की मार्कशीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो में दिख रहा है कि इस पापुलर क्रिकेटर को ज्यादा नंबर इंग्लिश में मिले हैं ,जबकि मैथ्स तथा साइंस में उनके कम नंबर हैं।

इस मार्कशीट को देखकर कोहली के फैंस ने नोटिस कर लिया है कि कैसे उनकी तरह कोहली की भी बचपन में मैथ्स वीक थी। मार्कशीट में दिख रहा है कि विराट के मैथ्स में 100 में से 51 नंबर आए हैं। उन्हें C2 ग्रेड मिला है। वहीं साइंस में भी उनका बुरा हाल था। साइंस में कोहली के केवल 55 मार्क्स आए थे और C2 ग्रेड मिला था।

जबसे ये फोटो सामने आई है, लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। किसी ने लिखा- मार्कशीट केवल कागज का एक टुकड़ा होती है,जो आपके भविष्य का फैसला नहीं करता। वहीं दूसरा मजाक में लिखता है ये भी हमारे जैसा है। स्कूल में इसकी भी मैथ्स वीक थी।

दिल्ली निवासी विराट कोहली ने 12वीं तक पढ़ाई की है।नौवीं कक्षा तक वे वहां के विशाल भारती पब्लिक स्कूल में पढ़े। उसके बाद उन्होंने 12वीं कक्षा तक पश्चिम विहार के सेवियर कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ाई की। आज वो दुनिया भर में एक मशहूर शख्सियत हैं जो ये साबित करने के लिए काफी है कि आपके नंबर आपका कैरियर और भविष्य तय नहीं करते।

Related posts

Leader Of Opposition Rahul Gandhi : Rahul Gandhi बनें लोकसभा में विपक्ष के नेता–कांग्रेसी Rahul को मनाने में जुटे

Awaaz India TV

कांवड़ यात्रा को लेकर जारी किये आदेश के मुद्दों पर BSP चीफ Mayawati ने भी दी प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

Haryana Businessman Kidnapped: अपहरण हुए व्यापारी को नोएडा पुलिस ने बचाया।

Awaaz India TV

कीमोथेरेपी सेशन से पहले Hina Khan ने अटेंड किया अवॉर्ड शो।

Awaaz India TV

कोलकाता के लेडी डॉक्टर रेप, मर्डर केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, कपिल सिब्बल पर सवालों की बौछार

Awaaz India TV

Rules Changing From June 1 : आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर एलपीजी सिलेंडर तक, 1 जून से बदल जाएंगे ये नियम।

Awaaz India TV

Leave a Comment