Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

भारत पहुंच कर जीत के ख़ुशी में झूम उठी टीम इंडिया, Social Media पर वीडियो हुए Viral

Team India Victory Dance: T20 World Cup 2024 में शानदार जीत हासिल कर टीम इंडिया आज (4 जुलाई) बारबाडोस से भारत लौट आयी है। टीम इंडिया का विशेष विमान आज सुभह (4 जुलाई) 6:09 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पंहुचा। T20 World Cup चैंपियंस और विनिंग ट्रॉफी का बड़े शानदार तरीके से स्वागत किया गया। भारतीय फैंस को रोड पर झूमते और जश्न मनाते देखा गया। वही फैंस के इस जश्न में टीम इंडिया भी शामिल हो गयी। अब वही खिलाडियों के इस जश्न में झूमते हुए और नाचते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है।

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाचते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। वीडियो में हार्दिक पांड्या फैंस संग जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। ना ही सिर्फ हार्दिक, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा को भी फैंस के साथ झुमते हुए देखा गया। वीडियो में फैंस के साथ खिलाड़ियों को इस तरह जश्न मनाता देख सभी फैशन काफी खुश है। टीम इंडिया के डांस हर एक वीडियो पर फैंस का काफी प्यार मिला रहा है। फैंस के प्यार के कारण यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे है।

बता दे की, भारत के इस शानदार जीत का और भी शानदार जश्न मनाने के लिए 4 जुलाई को शाम 5:00 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े में विजय परेड होगा टीम इंडिया जनता और क्रिकेट फैंस के साथ इस खास पल का आनंद लेना चाहते हैं। इस शानदार जश्न के लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह से तैयार है। मुंबईकरों को किसी तरह की परेशानी न हो और हानि न पहुंचे इसलिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने चैंपियन के रूट को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

Related posts

T Series के को-ऑनर Krishan Kumar के बेटी Tishaa Kumar का 21 साल की उम्र में हुआ निधन।

Awaaz India TV

Plastic की बोतलों में रखा पानी पीने से जानलेवा बीमारियों का खतरा।

Awaaz India TV

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री Sheila Dikshit के पुण्यतिथि पर कांग्रेस सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि ।

Awaaz India TV

Virat Kohli की 10वीं क्लास की Marksheet वायरल, मैथ्स में था हाथ तंग!

Awaaz India TV

नशे में धुत Stuntman ने कार को क्षतिग्रस्त किया, Police ने धर दबोचा

Awaaz India TV

Ramoji Rao Death: राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने Ramoji Rao के निधन पर शोक जताया

Awaaz India TV

Leave a Comment