Awaaz India TV
Uncategorized

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी

कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ आगामी 19 फरवरी को उनके पूर्व संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी पहुंचेगी। राहुल इस दौरान कई जनसभाओं को भी सम्‍बोधित करेंगे। इसके लिये व्‍यापक स्‍तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

कांग्रेस के जिला महासचिव अनिल सिंह ने बृहस्‍पतिवार को बताया कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ 19 फरवरी को प्रतापगढ़ जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अठेहा से निकलकर अमेठी विधानसभा के ककवा में दाखिल होगी।

इसके बाद यह यात्रा महाराजपुर होते हुए अमेठी, गौरीगंज, गांधीनगर, जायस और फुरसतगंज के रास्ते रायबरेली रवाना हो जाएगी।

इस दौरान राहुल गौरीगंज के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास एक बड़ी जनसभा को सम्‍बोधित करेंगे। इसके अलावा वह यात्रा के दौरान जगह-जगह जनसमूह को सम्‍बोधित करेंगे। वह फुरसतगंज में रात्रि विश्राम भी करेंगे।

उन्‍होंने बताया कि यात्रा को सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न कराने के लिये पार्टी व्यापक रूपरेखा तैयार कर रही है। यात्रा को लेकर पार्टी के नेताओं एवं लोगों में खासा उत्साह है। यात्रा को सफल बनाने के लिये बड़े पैमाने पर भीड़ जुटाने की योजना है।

अमेठी के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और आम जनता उम्मीद लगाए है कि इस यात्रा के दौरान राहुल अमेठी से अगला लोकसभा चुनाव लड़ने का कोई न कोई संकेत देंगे।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्व में यह दावा कर चुके हैं कि राहुल अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अब तक गांधी परिवार की तरफ से इस संबंध में कोई भी संकेत नहीं दिया गया है।

Related posts

Karmaveer Bhaurao Patil Memorial Day : एक अद्वितीय समाजसेवी की स्मृतियाँ।

Awaaz India TV

रिजर्व बैंक ने लगातार छठी बार रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा

Awaaz India TV

Journalist Nikhil Wagle Car Attacked: निखिल वागले की कार पर हमला, स्याही फेंकी गई, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

Awaaz India TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को देंगे 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, रखेंगे 553 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की नींव

Awaaz India TV

बसपा से निलंबित लोकसभा सांसद दानिश अली ने ‘हेट स्पीच’ के खिलाफ कानून की मांग लोकसभा में उठाई

Awaaz India TV

अक्षय कुमार टायगर श्रॉफ की बडे मिया छोटे मिया का टायटल ट्रॅक जारी

Awaaz India TV

Leave a Comment