Awaaz India TV
Uncategorized

महाराष्ट्र : उद्धव ठाकरे गुट के नेता अभिषेक घोसालकर की मौत पर गरमाई सियासत, उदय सामंत का बड़ा बयान

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर की हत्या की निंदा की और इसके लिए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी में गिरोहों के बीच चल रही रंजिश को जिम्मेदार ठहराया.

एक स्थानीय ‘सामाजिक कार्यकर्ता’ ने घोसालकर की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. बोरीवली (पश्चिम) की आईसी कॉलोनी में स्थित मौरिस नोरोन्हा के कार्यालय में बृहस्पतिवार शाम को हुई घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है, जिसमें हमलावर को अभिषेक के पेट और कंधे में गोली मारते हुए देखा जा सकता है.


सामंत ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि किसी की भी इस तरह से जान नहीं जानी चाहिए भले ही वे राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी ही क्यों न हों. उन्होंने राज्य में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सहयोगात्मक प्रयास करने का आग्रह किया. उन्होंने दावा किया कि नोरोन्हा और शिवसेना (यूबीटी) के शीर्ष नेताओं के बीच गहरा संबंध है. उद्योग मंत्री ने यह भी दिखाया कि उन्होंने जो दावा किया था वह शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ की खबरें थी जिसमें ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के नेताओं के साथ नोरोन्हा की तस्वीरें थी.

सामंत ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के इस दावे पर भी पलटवार किया कि नोरोन्हा ने कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी, उन्होंने इसे शरारत बताया. सामंत ने घोसालकर और नोरोन्हा के बीच हुई बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, ”जब शिवसेना (यूबीटी) के दो नेता अपनी योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं, तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना इस तस्वीर में कैसे आ सकती है.” उन्होंने हत्या की वजह बनी परिस्थितियों की जांच का भी आह्वान किया.

Related posts

राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ 19 फरवरी को अमेठी पहुंचेगी

Awaaz India TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को देंगे 40 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात, रखेंगे 553 रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की नींव

Awaaz India TV

Bharat Ratna for PV Narasimha Rao: पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न के ऐलान पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताई खुशी, बोले- देश के लिए गर्व की बात

Awaaz India TV

Delhi Excise Policy: ईडी की ताजा शिकायत के बाद कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च को तलब किया

Awaaz India TV

महाराष्ट्र में संजय राउत का अजित पवार पर बड़ा हमला, बोले- ‘पीएम मोदी ने खुद इसका खुलासा…’

Awaaz India TV

Sharad Pawar के पोते रोहित पवार से पूछताछ कर रही है ईडी, एनसीपी पार्टी दफ़्तर में मौजूद हैं शरद पवार

Awaaz India TV

Leave a Comment