Awaaz India TV
Uncategorized

Israel Palestine Conflict : क्या Israel-Palestine और Russia-Ukraine की जंग, जल्दी ख़त्म होगी?

Israel Palestine Conflict : इजराइल और हमास के बीच जंग शुरू हुए 33 दिन हो चुके हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी की बुधवार रात जारी एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कतर इस वक्त इजराइल और हमास से बातचीत कर रहा है। कोशिश की जा रही है कि जंग एक या दो दिन बंद की जा सके और इस दौरान कम से कम 15 बंधक छुड़ाए जाएं। कतर के अलावा अमेरिका भी इस बातचीत में शामिल है। हालांकि इस बीच इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने कहा- जब तक बंधक आजाद नहीं हो जाते, जंग में सीजफायर नहीं होगा। हम गाजा में फ्यूल भी नहीं पहुंचने देंगे। हम हमास और उसकी सत्ता को मिटा देंगे।

उधर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से शांति वार्ता शुरू करने के लिए दो शर्तें रखी हैं। पहली, यूक्रेन को दोनेत्स्क, लुहांस्क, खे़रसोन और ज़ापोरज़िया से अपने सैनिक हटाने होंगे और दूसरी शर्त है यूक्रेन नेटो में शामिल नहीं होगा। यूक्रेन से संभावित युद्धविराम के लिए पुतिन की शर्तें ऐसे वक़्त पर सामने आई हैं, जब शनिवार को 90 मुल्कों के प्रतिनिधि स्विट्ज़रलैंड में मुलाक़ात करने वाले हैं। इस सम्मेलन में यूक्रेन के लिए शांति की राह पर चर्चा होनी है।

Related posts

Journalist Nikhil Wagle Car Attacked: निखिल वागले की कार पर हमला, स्याही फेंकी गई, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

Awaaz India TV

Bharat Ratna for PV Narasimha Rao: पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को भारत रत्न के ऐलान पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताई खुशी, बोले- देश के लिए गर्व की बात

Awaaz India TV

बसपा से निलंबित लोकसभा सांसद दानिश अली ने ‘हेट स्पीच’ के खिलाफ कानून की मांग लोकसभा में उठाई

Awaaz India TV

Delhi Farmer Protest: किसानों के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ी, ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को दी ये सलाह

Awaaz India TV

Maharashtra: पांच मंजिला इमारत में लगी आग, 350 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Awaaz India TV

महाराष्ट्र में संजय राउत का अजित पवार पर बड़ा हमला, बोले- ‘पीएम मोदी ने खुद इसका खुलासा…’

Awaaz India TV

Leave a Comment