Awaaz India TV
Desh Ki Baat

Loksabha Election 2024: बीजेपी पर भड़के अखिलेश, कहा – सपा-कांग्रेस मिलकर सिखाएगी सबक

देश में लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। सभी राजनीतिक दल एड़ी चोटी का ज़ोर लगाते नज़र आ रहे हैं। इसी क्रम में जहां एक तरफ़ राहुल गांधी ( Rahul Ganhdi) कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के जरिए अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन हासिल करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं तो वहीं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में समाजवादी पार्टी (Swamajwadi Party) के साथ सीटों का बंटवारा भी हो चुका है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का बड़ा बयान सामने आया है।

दरअसल उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद दौरे पर पहुँचे अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस के साथ गठबंधन पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में सपा-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी. दोनों दलों में सीटों का बंटवारा भी हो चुका है. मैं 25 तारीख को कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने जा रहा हूं. हम जनता के बीच जरूरी मुद्दे लेकर जाएंगे. बीजेपी की हर एक साजिश से प्रदेश के लोगों को बचाने की हम हर संभव कोशिश करेंगे.

वहीं चंडीगढ़ में हाल ही में संपन्न हुए मेयर चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से हुए थे इसलिए चोरी पकड़ी गई। अगर मशीन से वोटिंग हुई होती तो इनकी चोरी कहां से पकड़ी जाती? साथ ही अखिलेश ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा बीजेपी के लोग वोट लूटने का काम करते हैं. ऐसे लोगों को आने वाले चुनाव में सबक सिखाने की जरूरत है.

Related posts

Baloda Bazar Violence: बलौदा बादाजर अमर गुफा हिंसा पर Mayawati ने की मांग।

Awaaz India TV

IMD की चेतावनी, Mumbai और Thane में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result :बहुमत का आंकड़ा पार किया NDA ने

Awaaz India TV

Farmers Protest: हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौग़ात, फसल ऋण पर की ब्याज माफी की घोषणा

Awaaz India TV

महिला ने शेयर की थी लाइव लोकेशन, पुलिस जा पहुंची उसकी लाश तक

Awaaz India TV

Ajmer Cylinder Blast : Ajmer के भोजनालय में लगी आग, कई दुकानों को लिया चपेट में।

Awaaz India TV

Leave a Comment