Awaaz India TV
Desh Ki Baat

Farmers Protest: हरियाणा सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौग़ात, फसल ऋण पर की ब्याज माफी की घोषणा

हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने किसानों (Farmers) को दी बड़ी सौग़ात दी है। दरअसल वित्त वर्ष 2024-25 के लिए1.89 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar) ने फसल ऋण (Crop Loan) पर ब्याज और जुर्माना माफ करने की घोषणा की।

बजट प्रस्तावों की घोषणा ऐसे समय में की गई जब किसानों ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। तो वहीं सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं और 14 फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिया जा रहा है।

इसके अलावा खट्टर सरकार ने ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के लिए आर्थिक मुआवजे को दोगुना कर एक करोड़ रुपये करने का भी फैसला किया है। मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा, “मैं 2024-25 के लिए 1,89,876.61 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित करता हूं जो 2023-24 के 1,70,490.84 करोड़ रुपये (संशोधित अनुमान) से 11.37 प्रतिशत अधिक है।”

उन्होंने कहा, “मैं फसल ऋण पर ब्याज तथा जुर्माना माफ करने की घोषणा करता हूं. यदि फसल ऋण 30 सितंबर 2023 तक लिया गया हो और मूल राशि का भुगतान 31 मई 2024 तक कर दिया गया तो साथ ही किसान एमएफएमबी (मेरी फसल मेरा ब्योरा) Meri Fasal Mera Byora (MFMB) portal के साथ पंजीकृत हो।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे ऋण एमएफएमबी मंच पर पंजीकृत किसानों द्वारा लिया जाना चाहिए। उसके बाद किसान खरीफ सीजन में पीएसीएस से फसल ऋण के लिए पात्र होंगे।

इस घोषणा के बाद विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा (former Haryana Chief Minister Bupinder Singh Hooda) ने उनसे पूछा, “आप किसानों की बात करते हैं, फिर आप किसानों पर एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) क्यों लगाते हैं। किसान हरियाणा की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।”


इसके जवाब में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा, “जितने किसान आपके प्यारे हैं, उतने ही हमे भी हैं।” उन्होंने कहा, “मैं किसान का बेटा हूं, मैं किसानों का दर्द समझता हूं। जब मैंने किसानों के हित में एक योजना की घोषणा की है, तो या तो आप इसे पचा नहीं पा रहे हैं या पसंद नहीं कर रहे हैं।”

Related posts

पश्चिमी रेलवे AC लोकल में बिना टिकिट सफर कर रहे लोगों से जुरमाना मांगने पर TTE के साथ की बदसलूकी।

Awaaz India TV

Supreme Court की CrPC की धारा 125 के टिप्पणी पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के संस्थापक Mohd. Sulaiman का बयान।

Awaaz India TV

T20 world cup 2024 IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में खेलेंगे Rohit Sharma ।  

Awaaz India TV

Aditya Thackeray ने तटीय सड़क के भू-दृश्यीकरण के बारे में नगर निगम आयुक्त Bhushan Gagrani नी को लिखा पत्र ।

Awaaz India TV

Mumbai Airport Incident: Mumbai में टला बड़ा प्लेन हादसा,500 से ज्यादा पैसेंजरों की जान बची

Awaaz India TV

यूपी में गला काटकर गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 78 दिन बाद सुनाई उम्रकैद की सजा।

Awaaz India TV

Leave a Comment