Awaaz India TV
Desh Ki Baat Entertainment Junction

सिद्धू मूसेवाला के घर फिर लौटेगी ख़ुशी, 58 साल की उम्र में फिर पिता बनेंगे बलकौर सिंह

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (late Punjabi singer Sidhu Moosewala ) के पिता बलकौर सिंह (Balkaur Singh) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बलकौर सिंह 58 साल की उम्र में दोबारा पिता बनने जा रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, चरण कौर जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

ग़ौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे. हालाँकि अभी तक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की तरफ़ से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

ग़ौरतलब है कि 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी खुद गोल्डी बराड़ ने ली थी. हत्या के मामले में 31 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें से 25 आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है। सिद्धू मूसेवाला ने साल 2022 में कांग्रेस की ओर से पंजाब विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

तो वहीं बेटे की हत्या के बाद से ही सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह इंसाफ़ की माँग कर रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि वे बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. हालाँकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

Related posts

T20 World Cup Final के लिए Barbados पहुंची Team India, प्रशंसकों ने जीत के लिए किया हवन

Awaaz India TV

अब OTT प्लेटफार्म पर नजर आएगी Divya Khossla की “Savi”, जाने कहां और कब देख सकते हैं।

Awaaz India TV

बदलापुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न पर रितेश देशमुख ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की।

Awaaz India TV

Viral हो रही पुरानी वीडियो पर DRM ने दिया जवाब कहा, पुराने वीडियो फैलाकर दहशत पैदा न करें।

Awaaz India TV

Shinde और BJP पर भड़के Uddhav Thackeray कहा, मिंधे-भाजपा सरकार को आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।

Awaaz India TV

खन्ना में  प्राचीन शिवपुरी मंदिर में चोरों ने हथौड़े मारकर शिवलिंग को किया खंडित।

Awaaz India TV

Leave a Comment