Awaaz India TV
Desh Ki Baat Entertainment Junction Top Headlines

बदलापुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न पर रितेश देशमुख ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की।

Badlapur Rape Case: महाराष्ट्र के बदलापुर के एक प्रमुख स्कूल के शौचालय में एक सफाई कर्मचारी अक्षय शिंदे द्वारा पिछले दिनों कथित तौर पर चार साल की दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। वही इस घटना के खिलाफ लोगोने आवाज़ उठाई है। बच्चियों के परिवारजनों हुए लोगों स्कूल और बदलापुर स्टेशन पर प्रदर्शन किया।

वही 2 नाबालिग बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले पर मराठी अभिनेता और बॉलीवुड के कॉमेडी स्टार रितेश देशमुख की प्रतिक्रिया सामने आयी है। अपने X अकाउंट पर पोस्ट जारी कर रितेश देशमुख ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस मामले के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की है।

जारी किये पोस्ट में रितेश देशमुख ने लिखा, “एक अभिभावक के रूप में मैं बिल्कुल निराश, दुखी और गुस्से से भरा हुआ हूँ!! स्कूल के पुरुष सफाई कर्मचारी सदस्य ने 4 साल की दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया। माना जाता है कि स्कूल बच्चों के लिए उनके अपने घरों की तरह ही सुरक्षित स्थान हैं। इस राक्षस को कड़ी से कड़ी सजा देने की जरूरत है.’ छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने समय में दोषियों को वह दिया जिसके वे हकदार थे – चौरंग – हमें इन कानूनों को वापस क्रियान्वित करने की आवश्यकता है।”

Related posts

India vs England 5th Test Match: Team India ने England को पारी और 64 रन से हराया, श्रृंखला 4-1 से जीती

Awaaz India TV

Delhi Income Tax Building Fire: Fire Brigade ने आग पर पाया काबू।

Awaaz India TV

अक्षय कुमार ने लंगर लगाया, पब्लिक को दिखे खाना खिलाते हुए, फिक्रमंद हैं ‘खेल खेल में’ को लेकर?

Awaaz India TV

PM Modi Meditation: 1 जून तक कन्याकुमारी में जारी रहेगी मोदी की ध्यान साधना।

Awaaz India TV

Delhi School Bomb Threat : दिल्ली पुलिस को मिली एक और धमकी।  

Awaaz India TV

महायुति से मोहभंग के बाद Raj Thackeray ने किया पहले दो विधानसभा उम्मीदवारों की घोषणा ।

Awaaz India TV

Leave a Comment