Awaaz India TV
Desh Ki Baat Prime Time Top Headlines

Mission Gaganyaan: गगनयान मिशन के 4 चार अंतरिक्ष यात्रियों के नामों की घोषणा, देश का नाम करेंगे रोशन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने मिशन- गगनयान (Mission Gaganyaan) के लिए प्रशिक्षण ले रहे चार अंतरिक्ष यात्रियों (astronauts) के नामों की घोषणा कर दी है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में बताया कि अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर (Group Captain Prashanth Nair), ग्रुप कैप्टन अजीत कृष्णन (Group Captain Ajit Krishnan, ग्रुप कैप्टन अंगद प्रताप (Group Captain Angad Pratap) और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला (Wing Commander Shubhavash Shukla) गगनयान मिशन के लिए चुने गए अंतरिक्ष यात्री हैं. उन्होंने इन चारों को ‘अंतरिक्ष यात्री पंख’ प्रदान किये।

इससे पहले पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम के पास थुंबा में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) के दौरे में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की तीन प्रमुख अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया।

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीएसएससी में एक ‘ट्राइसोनिक विंड टनल’, तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में इसरो प्रणोदन परिसर (इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स) में सेमी-क्रायोजेनिक इंटीग्रेटेड इंजन संबंधी इकाई और आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसएचएआर) में पीएसएलवी एकीकरण इकाई का उद्घाटन भी किया।

Related posts

Virat Kohli की 10वीं क्लास की Marksheet वायरल, मैथ्स में था हाथ तंग!

Awaaz India TV

अक्षय कुमार ने लंगर लगाया, पब्लिक को दिखे खाना खिलाते हुए, फिक्रमंद हैं ‘खेल खेल में’ को लेकर?

Awaaz India TV

IPL 2024 : आखिर रिंकू को बात मिल ही गया।

Awaaz India TV

Virar Murder Case: प्रियकर ने अपनी प्रियसी की गला दबाकर कर दी हत्या।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : Shekhar Suman जुड़े BJP संग।

Awaaz India TV

“मुझे जेल में डाल दो, पर मेरी बीवी के पास मत भेजो”– एक पत्नी पीड़ित ‘मिसिंग’ इंजीनियर ने की पुलिस से रिक्वेस्ट

Awaaz India TV

Leave a Comment