Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Maharashtra Budget 2024-25: वित्त मंत्री अजित पवार ने पेश किया अंतरिम बजट, किसानों के लिए किए ये बड़े ऐलान

महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार (Maharashtra Finance Minister Ajit Pawar) ने महाराष्ट्र विधानसभा में 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करते हुए हुए किसानों को बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा, बजट में बकरी-भेड़ वराह योजना के तहत 129 प्रोजेक्ट्स प्रस्तावित किए गए हैं। इसके लिए अगले तीन वर्षों में 15,000 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। इसके अलावा, किसानों को दिन में बिजली दी जाएगी।

वहीं, विदर्भ में सिंचाई के लिए 2,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही बजट में 1 लाख महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर और 37 हजार आंगनबाड़ियों के लिए सोलर एनर्जी (Solar Energy) का प्रावधान किया गया है।

साथ ही राज्य सरकार रूफ टॉप सोलर योजना (Rooftop Solar Scheme) के लिए 78,000 रुपये की सब्सिडी देगी। इसके अलावा उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी।

तो वहीं इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजीत पवार अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा के अगले सत्र में फिर से बजट पेश किया जाएगा।

बजट की मुख्य बातें :-

  • राज्य में 18 छोटे औद्योगिक परिसर शुरू होंगे।
  • सामूहिक प्रोत्साहन योजना में 7,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया जाएगा।
  • विदर्भ में सिंचाई के लिए 2,000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
  • प्रत्येक जिले में 1 लाख महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय कौशल विकास केंद्र और 2000 कौशल विकास केंद्र लॉन्च किए जाएंगे।
  • कौशलक्य विभाग को 807 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।
  • लोनार, अजिंता, कलसुबाई, सागरी किलों में पर्यटन सुविधाएं स्थापित की जाएंगी।
  • कश्मीर और अयोध्या में महाराष्ट्र भवन की घोषणा हुई।

Related posts

Rahul Gandhi का फोटो मॉर्फ करने वाले आरोपी के खिलाफ Congress यूवक ने दर्ज करवाया मामला।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में AAP और कांग्रेस के गठबंधन पर बोले अमित शाह, कहा – “शून्य और शून्य जोड़कर भी शून्य ही रहता है”

Awaaz India TV

मुंबई लाया गया छत्रपति शिवाजी महाराज का ऐतिहासिक बाघनख! दर्शन के लिए रखा जायेगा म्यूजियम में

Awaaz India TV

Guna, Madhya Pradesh : “Love Jihad” का एक और मामला।

Awaaz India TV

शेख हसीना के भागने से बांग्लादेश में बदले हालात, 500 से ज़्यादा ख़ूँख़ार आतंकी जेल तोड़ भाग।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : PM ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा।

Awaaz India TV

Leave a Comment