Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के यवतमाल में करेंगे 4,900 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज महाराष्ट्र (Maharashtra) के यवतमाल में आयोजित एक समारोह में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम किसानों को किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत केंद्र सरकार देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 21 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्त दी जाती है।

महाराष्ट्र के यवतमाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। तो वहीं महाराष्ट्र के लगभग 88 लाख किसानों को 3,800 करोड़ रुपये की ‘नमो शेतकरी महासम्मान निधि’ की दूसरी और तीसरी किस्त भी रिलीज़ की जाएगी। 

इसके अलावा प्रधानमंत्री  महाराष्ट्र में 5.5 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 825 करोड़ रुपये का ‘रिवॉल्विंग फंड’ वितरित करेंगे. साथ ही महाराष्ट्र में ओबीसी श्रेणी के लाभार्थियों के लिए ‘मोदी आवास घरकुल योजना’ की शुरुआत और एक करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरण का भी कार्यक्रम है। 

Related posts

Juhu Beach के Lifeguard ने 17 साल के दो बच्चों की बचाई जान।  

Awaaz India TV

Indigo Bomb Threat: Indigo की फ्लाइट में फिर बम की ख़बर, Mumbai में इमरजेंसी लैंडिंग।

Awaaz India TV

Pune Accident Viral Video : एक्सीडेंट केस में 17 वर्षीय आरोपी का शराब पीते Viral Video आया सामने।

Awaaz India TV

Mumbai-Pune Highway : प्राइवेट बस में लगी भीषण आग।

Awaaz India TV

विरार में कोचिंग सेंटर के टीचर को भीड़ ने जमकर पीटा, नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

Awaaz India TV

उत्तराखंड की दोनों सीट पर BJP को झेलनी पड़ी निराशा, Congress ने मंगलौर और बद्रीनाथ पर जीत दर्ज की।

Awaaz India TV

Leave a Comment