Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के यवतमाल में करेंगे 4,900 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज महाराष्ट्र (Maharashtra) के यवतमाल में आयोजित एक समारोह में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम किसानों को किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत केंद्र सरकार देशभर के पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 21 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,के अंतर्गत किसानों को साल में तीन बार दो-दो हजार रुपये की किस्त दी जाती है।

महाराष्ट्र के यवतमाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। तो वहीं महाराष्ट्र के लगभग 88 लाख किसानों को 3,800 करोड़ रुपये की ‘नमो शेतकरी महासम्मान निधि’ की दूसरी और तीसरी किस्त भी रिलीज़ की जाएगी। 

इसके अलावा प्रधानमंत्री  महाराष्ट्र में 5.5 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 825 करोड़ रुपये का ‘रिवॉल्विंग फंड’ वितरित करेंगे. साथ ही महाराष्ट्र में ओबीसी श्रेणी के लाभार्थियों के लिए ‘मोदी आवास घरकुल योजना’ की शुरुआत और एक करोड़ आयुष्मान कार्ड वितरण का भी कार्यक्रम है। 

Related posts

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर की इमेल आईडी हैक, मचा हड़कंप

Awaaz India TV

‘बेचारी’ कहे जाने पर कांग्रेस विधायक Amin Kagzi पर भड़कीं वित्त मंत्री Diya Kumari ।

Awaaz India TV

मुझे गन प्वाइंट पर किडनैप करने की कोशिश की गई–पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने रो-रोकर सुनाई आपबीती

Awaaz India TV

Bigg Boss 17 फेम Samarth Jurel जल्द ही Bollywood में  करने वाले हैं Debut?

Awaaz India TV

एनसीपी अजित पवार गुट का दावा,जल्द आएगा महाराष्ट्र में फिर राजनीतिक भूकंप 

Awaaz India TV

Anant-Radhika की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे John Cena, Akhilesh Yadav और Lalu Prasad Yadav।

Awaaz India TV

Leave a Comment