Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

नाइट फ्रैंक इंडिया की “द वेल्थ रिपोर्ट” का बड़ा खुलासा, देश में बढ़ी ‘अमीरों’ की संख्या, 2028 तक 20,000 होने का अनुमान

रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक इंडिया की ‘द वेल्थ रिपोर्ट-2024′ (Real Estate Consultant Knight Frank’s The Wealth Report 2024) के मुताबिक़ साल 2023 देश में अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ वाले व्यक्तियों (Ultra-high-net-worth individuals) की संख्या 6.1 प्रतिशत बढ़कर 13,263 हो गई, तो वहीं 2028 तक ये संख्या बढ़कर 19,908 होने की उम्मीद है। बीते साल ये संख्या 12,495 थी। दरअसल नाइट फ्रैंक इंडिया की रिपोर्ट में यूएचएनडब्ल्यूआई (UHNWIs) को ऐसे व्यक्तियों के रूप में परिभाषित किया गया है जिनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ डॉलर या उससे ज़्यादा है।

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक़ साल 2024 में 90 प्रतिशत भारतीय यूएचएनडब्ल्यूआई की संपत्तियों में बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। साथ ही 63 प्रतिशत व्यक्तियों की संपत्तियों के मूल्य में 10 प्रतिशत से ज़्यादा की भी वृद्धि की उम्मीद है।

तो वहीं रिपोर्ट का अनुमान है कि अगले पांच सालों में वैश्विक स्तर पर अमीरों की संख्या 28.1 प्रतिशत बढ़कर 8,02,891 हो सकती है। हालाँकि साल 2023 में वैश्विक स्तर पर यूएचएनडब्ल्यूआई की संख्या 4.2 प्रतिशत बढ़कर 6,26,619 हो गई, जो एक साल पहले 6,01,300 थी।

वहीं भारत के अलावा तुर्की में अमीरों की संख्या में सालाना आधार पर सबसे ज़्यादा 9.7 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक़ अमेरिका में अमीरों की संख्या 7.9 फ़ीसदी, भारत में 6.1 फ़ीसदी, दक्षिण कोरिया में 5.6 प्रतिशत और स्विट्जरलैंड 5.2 फ़ीसदी बढ़ी है।

Related posts

खुदकुशी करने अटल सेतु से कूदने वाली थी महिला, टैक्सी ड्राइवर और पुलिस ने बचाया फिल्मी स्टाइल में

Awaaz India TV

नालासोपारा पश्चिम के नाला गांव में झील में डूबने से 37 वर्षीय युवक की मौत

Awaaz India TV

Kuwait Fire Tragedy :कुवैत अग्निकांड में घायल भारतीयों से मिले विदेश राज्य मंत्री K V Singh

Awaaz India TV

बद्रीनाथ और हरिद्वार की मंगलौर सीट पर BJP की पिछड़ी देख Uddhav Thackeray की पार्टी ने कसा तंज।

Awaaz India TV

T20 World Cup 2024 : किस टीम के पास होंगे 2 सबसे बड़े Finisher।

Awaaz India TV

लाल किले पर पीम द्वारा किये गए संबोधन पर BSP चीफ मायावती ने निशाना साधा।

Awaaz India TV

Leave a Comment