Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Lok Sabha Election 2024: BJP सांसद का “फर्जी” अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद उपेंद्र सिंह रावत का कथित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है जिसको लेकरउपेंद्र सिंह रावतकी तरफ से कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि रावत का सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे कथित आपत्तिजनक वीडियो मामले में उनके निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की तलाश में है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीन मिनट से लेकर पांच मिनट तक के कई वीडियो सार्वजनिक हुए हैं जिसमें एक व्यक्ति एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है. जिले में तेजी से प्रसारित हुए इस वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को उपेन्द्र सिंह रावत के रूप में प्रचारित किया गया है.

लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को बाराबंकी से पुन: उम्मीदवार घोषित किये जाने के 24 घंटे के भीतर ही रावत का सोशल मीडिया पर यह कथित आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक हुआ है.

सांसद के निजी सचिव दिनेश चंद्र रावत ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने सांसद को भाजपा से उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद उनकी छवि धूमिल करने के लिए उनका संपादित आपत्तिजनक वीडियो सार्वजनिक कर दिया है.

सांसद रावत ने बताया कि मेरे टिकट मिलने से पहले कोई वीडियो सामने नहीं आया था, लेकिन टिकट मिलते ही मेरे खिलाफ मेरे विरोधियों ने ऐसी हरकत की है. उन्‍होंने दावा किया कि यह वीडियो पूरी तरह से संपादित है और इसलिए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जल्द ही आरोपी सामने होंगे.

उपेंद्र सिंह रावत बाराबंकी संसदीय क्षेत्र से 2019 में निर्वाचित हुए थे. तब भाजपा ने अपने तत्कालीन सांसद प्रियंका सिंह रावत का टिकट काटकर उपेंद्र सिंह रावत को उम्मीदवार बनाया था.

Related posts

“मुझे जेल में डाल दो, पर मेरी बीवी के पास मत भेजो”– एक पत्नी पीड़ित ‘मिसिंग’ इंजीनियर ने की पुलिस से रिक्वेस्ट

Awaaz India TV

लोकसभा संसद में Media कर्मियों पर पाबंदी के बाद पत्रकारों से मिले Akhilesh Yadav ।

Awaaz India TV

Online Gaming के चक्कर में 16 वर्षीय बालक ने 14वे मंजिल से लगायी छलांग।

Awaaz India TV

ED ने लिया Raj Kundra पर एक्शन : जब्त की 97 करोड़ की प्रॉपर्टी

Awaaz India TV

10 साल बाद BJP नेता Pankaja Munde को हासिल हुई जीत, 26 वोट किये हासिल।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : मंच पर गरजे CM केजरीवाल, कहा देश को तानशाही से बचालो

Awaaz India TV

Leave a Comment