Awaaz India TV
Uncategorized

Bill Gates Meets PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिल गेट्स से की मुलाकात, जलवायु पर चर्चा की

माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक और समाजसेवी बिल गेट्स ने बृहस्पतिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और जनकल्याण के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल, महिला नीत विकास तथा कृषि एवं स्वास्थ्य में नवोन्मेष पर चर्चा की. गेट्स ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हमेशा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलना प्रेरणादायक होता है और चर्चा करने के लिए बहुत कुछ था. हमने जनता की भलाई के लिए एआई के इस्तेमाल; डीपीआई; महिला नीत विकास; कृषि, स्वास्थ्य और जलवायु अनुकूलन में नवाचार; और दुनिया भारत से कैसे सीख सकती है, इन सब पर चर्चा की.”

पीएम मोदी ने जवाब देते हुए पोस्ट किया, ‘‘सचमुच एक अद्भुत मुलाकात! उन क्षेत्रों पर चर्चा करने में हमेशा खुशी होती है जो हमारे ग्रह को बेहतर बनाएंगे और दुनिया भर में लाखों लोगों को सशक्त बनाएंगे.”

भारत दौरे पर आए माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक और समाजसेवी बिल गेट्स (Bill Gates) ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थी. इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को पुस्तक भी भेंट की थी. 

बिल गेट्स की एक वीडियो भी वायरल हुई है. जिसमें वो नागपुर में ‘डॉली चायवाला’ के नाम से मशहूर सुनील पाटिल के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए बिल गेट्स ने ये भी मेंशन किया कि, वह काफी समय बाद भारत आकर बहुत उत्साहित हैं, जो ‘इनक्रेडिबल इनोवेटर्स’ का घर है.

वहीं पाटिल ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अरबपति कारोबारी गेट्स को शुरू में पहचान नहीं पाए थे और इंटरनेट पर उनकी मुलाकात की चर्चा शुरू होने के बाद ही उनके बारे में जान सके.

Related posts

Sharad Pawar के पोते रोहित पवार से पूछताछ कर रही है ईडी, एनसीपी पार्टी दफ़्तर में मौजूद हैं शरद पवार

Awaaz India TV

गुजरात के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी भगवद्गीता, विधानसभा में प्रस्ताव हुआ पारित

Awaaz India TV

तनुज विरवानी की स्वास्थ्य दिनचर्या: जाने इनसाइड एज अभिनेता के आहार और कसरत की 5 प्रमुख बात!

Awaaz India TV

दिन भर की 20 बड़ी खबरे

Awaaz India TV

महाराष्ट्र में संजय राउत का अजित पवार पर बड़ा हमला, बोले- ‘पीएम मोदी ने खुद इसका खुलासा…’

Awaaz India TV

Delhi Excise Policy: ईडी की ताजा शिकायत के बाद कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 मार्च को तलब किया

Awaaz India TV

Leave a Comment