Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

सांसदों-विधायकों को अभियोजन से छूट देने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट 4 मार्च को सुनाएगा फैसला

उच्चतम न्यायालय चार मार्च को इस संबंध में अपना फैसला सुनाएगा कि क्या सांसदों और विधायकों को विधायिका में भाषण देने या वोट डालने के लिए रिश्वत लेने पर अभियोजन से छूट है. उच्चतम न्यायालय की सात न्यायाधीशों की पीठ ने 1998 के फैसले पर पुनर्विचार के संबंध में पांच अक्टूबर 2023 को अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था, जिसमें कहा गया था कि सांसदों और विधायकों को सदन में भाषण देने या वोट देने के लिए रिश्वत लेने पर अभियोजन से छूट प्राप्त है.

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमनी और सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता सहित कई वरिष्ठ वकीलों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था. वृहद पीठ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रिश्वत मामले में 1998 में पांच न्यायाधीशों की पीठ द्वारा सुनाए गए फैसले पर पुनर्विचार कर रही है, जिसके द्वारा सांसदों और विधायकों को सदन में भाषण देने या वोट देने के संबंध में रिश्वत के लिए अभियोजन से छूट दी गई थी. देश को झकझोर देने वाले झामुमो रिश्वत कांड के 25 साल बाद शीर्ष अदालत फैसले पर दोबारा विचार कर रही है.

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने मामले में दलीलें रखते हुए अदालत से संविधान के अनुच्छेद 105 के तहत छूट के पहलू पर नहीं जाने का आग्रह किया था. मेहता ने कहा था, “रिश्वतखोरी का अपराध तब होता है जब रिश्वत दी जाए और कानून निर्माताओं (सांसद-विधायक) द्वारा स्वीकार की जाए. इससे भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत निपटा जा सकता है.”

अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि वह इस मामले पर सुनवाई करेगी कि यदि सांसदों व विधायकों के कृत्यों में आपराधिकता जुड़ी है तो क्या उन्हें तब भी छूट दी जा सकती है.

Related posts

मैं सिर झुकाकर अपने भगवान छत्रपति शिवाजी महाराज से माफी मांगता हूं–आखिर माफी मांगी पीएम मोदी ने

Awaaz India TV

Amit Shah ने की सभी भारतवासियों से “हर घर तिरंगा” अभियान में भाग लेने की अपील

Awaaz India TV

American विश्वविद्यालयों के अध्ययन क्रम में शिवसेना प्रमुख Balasaheb Thackeray और Shiv Sena का इतिहास ।

Awaaz India TV

Lok Sabha Elections 2024: नितिन पटेल ने गुजरात की मेहसाणा लोकसभा सीट से दावेदारी ली वापस, आसनसोल से उम्मीदवार घोषित भोजपुरी स्टार पवन सिंह का चुनाव लड़ने के इंकार

Awaaz India TV

एक बार फिर 2007 की तरह Mumbai के रास्तों पर Team India संग छायेगा ख़ुशी का माहौल

Awaaz India TV

रक्षक ही बना भक्षक GRP के जवान ने एक युवक की पिटाई की, युवक गंभीर रूप से घायल

Awaaz India TV

Leave a Comment