Awaaz India TV
Desh Ki Baat Prime Time

Obscene Content On Social Media Platforms: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील सामग्री रोकने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका, याचिकाकर्ता ने की ये मांग 

सोशल मीडिया (Social Media) पर प्रसारित हो रही अश्लील सामग्री रोकने के लिए बाल रोग विशेषज्ञ संजय कुलश्रेष्ठ द्वारा सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में एक याचिका दायर की गई है। जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर नजर आनेवाली अश्लील सामग्री यौन अपराधों को बढ़ावा देती हैं।

सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में संजय कुलश्रेष्ठ ने मांग की है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म को निर्देश दिया जाए कि वे अश्लील सामग्री का प्रदर्शन न  करें, क्योंकि सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री आसानी से उपलब्ध होना, न केवल यौन व्यवहार के लिए उकसाता है, बल्कि नाबालिग लड़कियों के खिलाफ यौन अपराधों को भी बढ़ाता है।

दरअसल संजय कुलश्रेष्ठ ने अपनी याचिका में कहा गया है कि यौन अपराध के मामले में वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए, शीर्ष अदालत को प्रतिवादियों को आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) अधिनियम के तहत अपनी शक्ति का उपयोग करने का निर्देश देना चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सोशल मीडिया मंच अश्लील सामग्री की रोकथाम के लिए उपयुक्त प्रयास करें।

याचिकाकर्ता ने केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, गृह मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को मामले में पक्षकार बनाया है।

दरअसल याचिका में कहा गया है कि इंटरनेट के जरिये मोबाइल फोन से चौबीसों घंटे अश्लील सामग्री की उपलब्धता यौन अपराधों को के बढ़ने का एक बड़ा कारण हो सकता है।

Related posts

वोट फॉर नोट केस पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत, X पर लिखा- स्वागतम

Awaaz India TV

Mumbai Airport Incident: Mumbai में टला बड़ा प्लेन हादसा,500 से ज्यादा पैसेंजरों की जान बची

Awaaz India TV

India vs England 5th Test: धर्मशाला में गरजा सरफराज का बल्ला, जमकर काटा बवाल देखें – VIDEO

Awaaz India TV

SC-ST वर्ग के सब-कैटेगराइजेशन के क्रीमी लेयर पर नाराज हुए मल्लिकार्जुन खड़गे, साधा बीजेपी पर निशाना।

Awaaz India TV

वीमेंस T20 वर्ल्ड कप, सबकी नजर भारत-पाकिस्तान के बीच 6 अक्टूबर को होने वाले मैच पर

Awaaz India TV

छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा भारी हवाओं के कारण ढह गई।

Awaaz India TV

Leave a Comment