Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

SC-ST वर्ग के सब-कैटेगराइजेशन के क्रीमी लेयर पर नाराज हुए मल्लिकार्जुन खड़गे, साधा बीजेपी पर निशाना।

Mallikarjun Kharge On SC-ST Creamy Layer: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये SC-ST आरक्षण को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाए है की, BJP का. SC -ST आरक्षण खत्म करने का इरादा है। साथ ही सक-सत के क्रीमी लेयर के फैसले पर अपील की के, सभी मिलकर इस क्रीमी लेयर के फैसले को मान्यता न दें।

मल्लिकार्जुन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “भारत में दलित समुदाय के लोगों के लिए आरक्षण बाबासाहेब के पूना पैक्ट के माध्यम से मिला था। बाद में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी और महात्मा गांधी जी द्वारा रिजर्वेशन पॉलिसी को जारी रखा गया। राजनीतिक आरक्षण के साथ ही शिक्षा और रोजगार में भी आरक्षण एक जरूरी मुद्दा था, लेकिन अब SC-ST के लोगों को क्रीमी लेयर का कहकर आरक्षण से बाहर निकालना, उनके ऊपर एक बड़ा प्रहार है”।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए और क्रीमी लेयर का विरोध करते हुए मल्लिकार्जुन ने कहा, “BJP का आरक्षण खत्म करने का जो इरादा है, वो अब धीरे-धीरे सामने आ रहा है। आज PSUs को प्राइवेट हाथों में सौंपकर सरकारी नौकरी और आरक्षण खत्म किया जा रहा है। एक तरफ देश में लाखों सरकारी नौकरियां हैं,  जिनमें भर्तियां नहीं की जा रही हैं, दूसरी तरफ आप क्रीमी लेयर लाकर दलित समाज को कुचल रहे हैं। मैं इसका विरोध करता हूं। मैं खुलकर कह सकता हूं कि SC-ST का ये जो मुद्दा उठा है, उसमें दलितों-वंचितों के बारे में नहीं सोचा गया”।

“जब तक इस देश में Untouchability है, तब तक आरक्षण रहना चाहिए और रहेगा। उसके लिए हम लड़ते रहेंगे। मेरी अपील है कि सभी मिलकर इस क्रीमी लेयर के फैसले को मान्यता न दें।कर्नाटक में आज भी ऐसे कुछ गांव हैं, जहां लोगों को अंदर आने नहीं दिया जाता। जब तक देश में ऐसी चीजें चल रही हैं, आप आरक्षण खत्म नहीं कर सकते। हर राज्य में SC-ST की लिस्ट अलग होती है। इसलिए इस लिस्ट से किसको कितना फायदा होता और किसको नुकसान होता है, इस विषय में हम बारीकी से सोचकर आगे कदम बढ़ाएंगे। इस मुद्दे पर राहुल गांधी जी भी सोच रहे हैं, उन्होंने कई बुद्धिजीवियों को बुलाकर इस विषय में चर्चा भी की है। हम दलितों-वंचितों की हिफाजत के लिए जो भी कर सकते हैं, वह करेंगे”।

मल्लिकार्जुन का कहना है की, “आज आरक्षण होते हुए भी हाईकोर्ट में दलित समाज के लोग नहीं हैं, सुप्रीम कोर्ट में भी नाम मात्र के लोग हैं। वहीं अफसरों के बड़े पदों पर भी कोई नहीं है।  इतना सारा बैकलॉग होने के बावजूद आप क्रीमी लेयर कैसे लगा सकते हैं? हम इस बात को कभी सहन नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री कहते हैं कि हम इसे हाथ नहीं लगाएंगे। अगर ऐसा था तो आपको तुरंत ही कहना चाहिए था कि यह लागू नहीं होगा। इसे संसद में लाकर आपको सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट नकार देना चाहिए था। लेकिन आज 10-15 दिन हो चुके हैं, पर इसके लिए आपके पास वक्त नहीं है।  इस विषय पर हम कंसल्टेशन कमेटी बनाएंगे। इस मुद्दे पर में NGOs से मिलेंगे और उनकी राय लेंगें और सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस चाहती है कि हम ऐसे NGOs को भी इसमें शामिल करें, जो कई साल से इस विषय पर कम कर रहे हैं। इसलिए हम सबकी राय लेकर आगे बढ़ेंगे”।

Related posts

Buddha Purnima : सामाजिक एवं धार्मिक उत्सव ।

Awaaz India TV

श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी की आलोचना की।

Awaaz India TV

Viral Video: मंत्री Savitri Thakur ने गलत तरीके से लिखा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ”, Netizens नियुक्ति पर उठाए सवाल

Awaaz India TV

अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार हैं एकनाथ शिंदे–सीपी राधाकृष्णन

Awaaz India TV

1 May महाराष्ट्र दिवस: एक समृद्ध और गर्वशील पर्व।

Awaaz India TV

Diamonds In Noodles: गोल्ड छुपाने की तरकीब हो गयी फ़ैल।

Awaaz India TV

Leave a Comment