Awaaz India TV
Desh Ki Baat Prime Time Top Headlines

Gold Price: 65,000 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी भी 900 रुपये हुई महंगी

वैश्विक बाजारों में मजबूती के चलते 800 रुपये के उछाल के साथ ही सोना 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में सोना 64,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

तो वहीं चांदी की कीमत (Silver Price) भी 900 रुपये के उछाल के साथ 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पहुँच गई है. जबकि बीते कारोबारी सत्र में यह 74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोना (24 कैरेट) 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 800 रुपये की तेजी को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, ‘घरेलू बाजारों में, हाजिर सोना मंगलवार को 65,000 रुपये के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,110 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो पिछले बंद भाव से एक प्रतिशत से अधिक तेजी है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्क्ष, जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जून में ब्याज दरों में कटौती की अटकलें बढ़ने से सोने की कीमतों में तेजी देखी गई. इस प्रकार पिछले तीन दिन में एमसीएक्स में 2,400 रुपये से अधिक की बढ़त देखी गई।”

उन्होंने कहा, ‘अमेरिका में औद्योगिक और निर्माण खर्च में कमी के संकेतों के साथ-साथ मुद्रास्फीति के दबाव में कमी के कारण भी वृद्धि को बढ़ावा मिला।’

बता दें कि चांदी भी मजबूती के साथ 23.88 डॉलर प्रति औंस पर रही। पिछले कारोबार में यह 23.09 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

Related posts

मैं ज़िंदा हूं…दूसरों को परेशान करके अपना मनोरंजन करना बंद करो–अपनी मौत की अफवाह पर अभिनेता श्रेयस तलपदे खफा

Awaaz India TV

Kargil Vijay Diwas पर कारगिल विजय श्रद्धांजलि समारोह में PM Modi ने शहीदों को दी सलामी।

Awaaz India TV

Bihar : अभिनेत्री अमृता पांडे अपने घर में मृत पायी गयी।

Awaaz India TV

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिर जाने के विरोध में मीराभायंदर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Awaaz India TV

Delhi Liquor Policy Case:केजरीवाल को CM पद से हटाने की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट(high court) ने की ख़ारिज।

Awaaz India TV

Rabindranath Tagore Birthday: भारतीय साहित्य के आध्यात्मिक प्रेरणास्त्रोत।

Awaaz India TV

Leave a Comment