Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिर जाने के विरोध में मीराभायंदर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Congress protests in Mirabhayandar: राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की एक 35 फुट ऊंची प्रतिमा, जिसका पिछले साल महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, वह आज (26 अगस्त) को मालवन के राजकोट किले में दोपहर करीब एक बजे ढह गई। अधिकारी ने बताया कि इमारत ढहने का कारण अभी तक पता नहीं चला है और विशेषज्ञ सटीक कारण का पता लगाएंगे, लेकिन जिले में पिछले दो से तीन दिनों में भारी बारिश और तेज हवाएं चली हैं।

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के मामले में सियासत तेज होती जा रही है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। वही  आरोप-प्रत्यारोप के चलते  मीरा भायंदर में महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया गया।

दरअसल, मीरा भायंदर जिला कांग्रेस की ओर से महाराष्ट्र कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया गया।  भ्रष्ट महागठबंधन सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाये गये। मांग की गयी कि ठेकेदार पर केस दर्ज किया जाये। कहा कि हम महाराजा का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदर्शन कर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन में “राजा छत्रपति शिवाजी महाराज की जय, छत्रपती का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान” के नारे बजी की और साथ ही “शिवराय का अपमान करने वाली महायुति सरकार का सार्वजनिक विरोध और भ्रष्ट महायुति सरकार का धिक्कार है” लिखे हुए पोस्टर का इस्तेमाल किया गया।

Related posts

बाकी सब पर कोर्ट का बैन, जैकी श्रॉफ की मिमिक्री करने की इजाजत सिर्फ़ कृष्णा अभिषेक को

Awaaz India TV

Dhar Pipe Factory Fire: धार के एक Pipe Factory के गोदाम में लगी भीषण आग।

Awaaz India TV

David Johnson Death: बेंगलुरु में फ्लैट के बालकनी से गिरने से David Johnson की मौत, आत्महत्या का संदेह।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता हुए शिवसेना में शामिल।  

Awaaz India TV

PM Modi Oath Ceremony: *मोदी की शपथ का मुहूर्त वही है जो था रामलला की स्थापना का मुहूर्त

Awaaz India TV

Press Conference जारी कर Alka Lamba ने खड़ी की 3 बड़ी मांग, 29 जुलाई को देशव्यापी आंदोलन की होगी शुरूआत ।

Awaaz India TV

Leave a Comment