Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Prime Time Top Headlines

राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, किया 30 लाख नौकरी देने और पेपर लीक रोकने के लिए क़ानून लाने का किया वादा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Former Congress President Rahul Gandhi) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले बड़ा ऐलान किया है। युवा मतदाताओं को लुभाने के लिए राहुल गांधी ने कहा कि यदि देश में कांग्रेस (Congress) की सरकार बनती है तो 30 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके आलावा  राहुल गांधी ने युवाओं को कॉलेज खत्म होने के बाद एक लाख रुपए वाली अप्रेंटिसशिप देने की भी घोषणा की है।

राहुल गांधी ने राजस्थान (Rajasthan) के बांसवाड़ा (Banswara) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हिन्दुस्तान में 30 लाख सरकारी नौकरियाँ ख़ाली हैं। मोदी जी इनको भरवाते नहीं हैं। बीजेपी (BJP) इनको भरती नहीं है। सरकार में आने के बाद हमारा पहला काम होगा कि 90 पर्सेंट को 30 लाख नौकरियां हम देंगे।

तो वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम भारत के सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार (right to apprenticeship) देने जा रहे हैं। ये हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर को मिलेगा। कॉलेज के तुरंत बाद हर युवा को 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप देगा और उसे 1 लाख रुपए दिए जाएंगे और ये अधिकार होगा।

साथ ही राहुल गांधी ने पेपर लीक (Paper Leak) रोकने के लिए क़ानून लाने की भी बात कही। उन्होंने कहा हम एक नया क़ानून लाएँगे और हम परीक्षा का तरीका बदलेंगे। राहुल गांधी ने प्राइवेट कंपनियों को एग्जाम आउटसोर्स करने पर भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर परिक्षाए सरकारी संस्थाएँ लेंगी और अगर पेपर लीक हुआ तो क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। राहुल गांधी ने गीग वर्कर्स (Gig Worker) के लिए कानून बनाने की भी बात कही।

Related posts

Arvind Kejriwal की पत्नी Sunita Kejriwal ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले लॉन्च कीं 5 गारंटी।

Awaaz India TV

पति ने मारा-पीटा, चेहरे पर गर्म दाल फेंकी, तलाक दिया, मोदी और योगी की तारीफ करना महंगा पड़ा मुस्लिम महिला को!

Awaaz India TV

Javed Akhtar Reply to Troll: Javed Akhtar ने ‘गद्दार का बेटा’ Troll को दिया करारा जवाब।

Awaaz India TV

Victims Of Casting Couch : Ravi Kishan कैसे बचे Casting Couch से! किस्सा उन्हीं की जुबानी

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : राजीव प्रताप रूडी का video हुआ Viral ।

Awaaz India TV

Modi जी कारगिल विजय दिवस पर श्रद्धांजलि जैसे मौक़े पर भी ओछी राजनीति कर रहें हैं-Mallikarjun Kharge

Awaaz India TV

Leave a Comment