Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Lok Sabha Election 2024: प्रकाश आंबेडकर ने BJP को दी चुनौती बोले- बिना EVM हैक किए 400 पार करना मुश्किल

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के मद्देनजर भाजपा (BJP) द्वारा किए जा रहे तमाम दावों के बीच वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने पलटवार करते हुए कहा है कि बिना ईवीएम हैकिंग के 400 का आंकड़ा पार करना मुश्किल है। दरअसल बीजेपी नेताओं की तरफ़ से लगातार ये दावा किया जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का लक्ष्य 400 से ज्यादा सीटें जीतेने का है। ऐसे में प्रकाश आंबेडकर के इस बयान ने राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ा दी है।

वंचित बहुजन अघाड़ी के प्रमुख ने कहा कि वीवीपैट पर्ची मतदाताओं तक पहुंचनी चाहिए और इसे वेरिफाई किया जाना चाहिए। उसके बाद ही उसे बैलेट बॉक्स में डाला जाए. हम इसके लिए चुनाव आयोग से मिलने जा रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईवीएम की काउंटिंग के बाद नतीजे आने की उम्मीद होती है। अगर इसके बाद वीवीपैट की रिकाउंटिंग की मांग की गई तो संसद कहता है कि वीवीपैट का नतीजा ही अंतिम नतीजा होगा। इसे लागू किया जाना चाहिए। हम चुनाव आयोग के सामने ये बात रखेंगे।

वीबीए प्रकाश आंबेडकर ने कहा, “मुझे 1985 के चुनाव का अनुभव है। वो चुनाव बैलेट पेपर पर हुआ था। मेरा मानना है कि नई पीढ़ी को ये बताना गलत प्रोपेगेंडा है कि इसके काउंटिग में 15 दिन लगेंगे। उस समय जब वोटिंग खत्म हो गई, अगले दिन सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई और रात 12 बजे से पहले नतीजे घोषित कर दिए गए।”

Related posts

Rahul Gandhi ने तेलंगाना में “फसल ऋण माफी योजना” 2024 के दूसरे चरण के शुभारंभ पर बधाई दी।

Awaaz India TV

NEET Controversy : NEET एग्जाम में धांधली का विरोध जारी, Supreme Courtर्ट ने NTA से मांगा जवाब

Awaaz India TV

Shraddha Kapoor और Rajkummar Rao की गैंग चंदेरी का नया आतंक से लड़ने के लिए वापस आ रही है !

Awaaz India TV

Watch Jabalpur Viral Video: पोलिस अफसर ने नशे में धुत तोड़े 8 गाड़ियों के शीशे।

Awaaz India TV

 BJP राज में चल रही चिकित्सा व्यवस्था पर सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav के तीखे बोल।

Awaaz India TV

श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ ने ओपनिंग डे कमाई में ‘पठान’ और ‘कल्कि’ को पछाड़ा

Awaaz India TV

Leave a Comment