Awaaz India TV
Desh Ki Baat Prime Time Top Headlines

खुशखबरी… नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिया होली का तोहफा, महंगाई-भत्ते में 4% वृद्धि का ऐलान

नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) ने सरकारी कर्मचारियों को होली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance)  में 4% वृद्धि का ऐलान किया है। सरकार ने एक जनवरी से अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA Increased) को मौजूदा 46 प्रतिशत से बढ़ाकर मूल वेतन का 50 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इस फ़ैसले से एक करोड़ से ज़्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फ़ायदा मिलेगा।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने एक जनवरी, 2024 से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त को जारी करने की मंजूरी दी है। इसके अलावा पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (डीआर) की किस्त जारी की जाएगी। यह मूल वेतन/पेंशन की मौजूदा दर 46 प्रतिशत पर चार प्रतिशत की वृद्धि है।’

महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) और महंगाई राहत (Dearness Relief) यानी डीआर (DR) दोनों के कारण सरकारी खजाने पर संयुक्त रूप से 12,869 करोड़ रुपये सालाना का बोझ पड़ेगा. वर्ष 2024-25 (जनवरी 2024 से फरवरी 2025) के दौरान कुल प्रभाव 15,014 करोड़ रुपये बैठेगा।

डीए में बढ़ोतरी ( DA Hike) के साथ परिवहन भत्ता, कैंटीन भत्ता और प्रतिनियुक्ति भत्ता समेत अन्य भत्तों में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। मकान किराया भत्ता मूल वेतन के 27 प्रतिशत, 19 प्रतिशत और नौ प्रतिशत से बढ़ाकर क्रमश: 30 प्रतिशत, 20 प्रतिशत और 10 प्रतिशत कर दिया गया है।

ग्रैच्यूटी के तहत लाभ में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसके तहत सीमा मौजूदा के 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये की गई है। इन विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी से सरकारी खजाने पर सालाना 9,400 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

Related posts

आगरा में स्कूटी पर सवार लड़की संग 5 दरिंदो ने की छेड़छाड़, 2 गिरफ्तार 3 की तलाश जारी।

Awaaz India TV

BSP और INLD गठबंधन के बाद सामने आयी Mayawati की पहली प्रतिक्रिया ।

Awaaz India TV

American विश्वविद्यालयों के अध्ययन क्रम में शिवसेना प्रमुख Balasaheb Thackeray और Shiv Sena का इतिहास ।

Awaaz India TV

Supreme Court के आरक्षण वाले निर्णय का विरोध, SC-ST संगठनों की ओर से 21अगस्त को भारत बंद का आह्वान

Awaaz India TV

36 Days Trailer Release: खौफनाक अंदाज में ’36 डेज’ का टीजर रिलीज, जानिए कहा होगी रिलीज़।

Awaaz India TV

Loksabha Election 2024: बीजेपी पर भड़के अखिलेश, कहा – सपा-कांग्रेस मिलकर सिखाएगी सबक

Awaaz India TV

Leave a Comment