Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Gujarat: गुजरात में में सामने आया सामूहिक खुदकुशी का मामला, पत्नी और बच्चे को जहर देने के बाद पति ने लगाई फांसी

गुजरात से चौकानें वाला मामला सामने आया है। जहां सूरत के लिंबायत इलाके बच्चे और पत्नी को जहरीली दवा खिलाने के बाद पिता ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस फिलहाल आगे की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह परिवार प्रवासी है। परिवार सूरत के लिंबायत इलाके में रहता था. मृतकों में 38 वर्षीय सोमेश भिक्षापति, पत्नी निर्मला और 7 वर्षीय बेटा देवऋषि शामिल हैं। इस घटना से पहले परिवार ने तेलुगु में एक वीडियो भी बनाया था।

पूरी घटना को लेकर अभी तक आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है. आत्महत्या से पहले उसने अपने परिवार की फोटो और वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजी थी. शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों भाइयों के बीच गलतफहमी के कारण यह कदम उठाया गया. पुलिस को मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस अलग-अलग दिशाओं में जांच कर कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गुजरात के सूरत में एक व्यक्ति ने शुक्रवार तड़के अपनी पत्नी और 7 वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. सहायक पुलिस आयुक्त जेटी सोनारा ने कहा, और उनके बेटे देवऋषि को लिंबायत इलाके में उनके घर में पाया गया. सोमेश को घर की छत से लटका हुआ पाया गया, जबकि निर्मला और देवऋषि के शव बिस्तर पर पड़े थे. अधिकारी ने कहा, महिला और बच्चे को या तो जहर देकर मार दिया गया या गला घोंट दिया गया, हालांकि अधिक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगी.

सोमेश के कब्जे से बरामद एक नोट में कुछ पासवर्ड और एक मोबाइल नंबर के साथ-साथ उसके द्वारा भेजा गया एक व्हाट्सएप संदेश भी है. सोनारा ने कहा, इससे पता चलता है कि मृतक अपने भाई द्वारा नजरअंदाज किए जाने से आहत था. घटना सुबह 3 बजे हुई और तब सामने आई जब सोमेश जिला का भाई 11 बजे घर पहुंचा.

Related posts

Paris Olympics पर बेईमानी का आरोप, ‘मर्द’ एथलीट ने तोड़ दी महिला एथलीट की नाक

Awaaz India TV

Buddha Purnima : सामाजिक एवं धार्मिक उत्सव ।

Awaaz India TV

Reels के लिए दो युवकों ने कच्छ के मुंद्रा समुद्र में उतारी थार, खुद ही मुसीबत में फंस गए।

Awaaz India TV

Maharana Pratap Jayanti 2024: वीरता और समर्पण का पर्व।

Awaaz India TV

राज ठाकरे के काफिले के सामने शिव सेना (UBT) द्वारा किये प्रदर्शन पर संदीप देशपांडे की तीखी प्रतिक्रिया

Awaaz India TV

Devoleena Bhattacharjee ने Payal Malik जवाब देते हुए कहा, ‘मेरे पति बहुत वफादार हैं’

Awaaz India TV

Leave a Comment