Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Prime Time Top Headlines

Mumbai: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में कोस्टल रोड के पहले चरण का उद्घाटन किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दक्षिण मुंबई में वर्ली और मरीन ड्राइव के बीच तटीय सड़क के पहले चरण का उद्घाटन किया। पहले चरण में 10.5 किलोमीटर लंबा मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन चालक वर्ली सीफेस, हाजी अली मोड़ और अमरसन्स मोड़ से तटीय सड़क पर प्रवेश कर सकते हैं और मरीन लाइन्स में बाहर निकल सकते हैं।

इस तटीय सड़क के दक्षिण की ओर जाने वाले मार्ग के उद्घाटन के मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 13 अक्टूबर 2018 को काम शुरू हुआ था और इस परियोजना की अनुमानित लागत 12,721 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने पिछले सप्ताह कहा था कि सड़क के साथ ही 320 एकड़ से अधिक क्षेत्र में एक विश्व स्तरीय केंद्रीय पार्क बनाया जाएगा।इस सड़क का नाम ‘धर्मवीर संभाजी महाराज तटीय सड़क’ रखा गया है।

Related posts

Ranchi Disc Jockey Murder :शराब के कारण DJ की गोली मारकर हत्या? CCTV Video हुआ Viral।

Awaaz India TV

कोलकाता रेप एंड मर्डर के विरोध कैंडल मार्च में परिवार संग उतरे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली।

Awaaz India TV

कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) कोई भी सीएम कैंडिडेट तो चुनें, बिना शर्त सपोर्ट करने को तैयार हूं — उद्धव ठाकरे

Awaaz India TV

Arjun Gupta letter: BJP नेता Arjun Gupta ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा “फ्री राशन बंद हो”।

Awaaz India TV

अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार हैं एकनाथ शिंदे–सीपी राधाकृष्णन

Awaaz India TV

Virat Kohli की 10वीं क्लास की Marksheet वायरल, मैथ्स में था हाथ तंग!

Awaaz India TV

Leave a Comment