Awaaz India TV
Desh Ki Baat Prime Time Top Headlines

India vs England 5th Test Match: Team India ने England को पारी और 64 रन से हराया, श्रृंखला 4-1 से जीती

धर्मशाला में भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से करारी शिकस्त दी है। इस मुक़ाबले में अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने मैच में नौ विकेट लिए। इसी के साथ ही  भारत ने  पांच मैच की श्रृंखला 4-1 से जीत ली है।

तो वहीं इससे पहले इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन पर ही सिमट गई थी जिसके जवाब में भारत ने 477 रन बनाकर 259 रन की बढ़त हासिल की। तो वहीं इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 195 रन पर आउट हो गई।पहली पारी में चार विकेट लेने वाले अश्विन ने दूसरी पारी में 77 रन देकर 5 विकेट लिए।

इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ही एक मात्र ऐसे बल्लेबाज़ रहे जिन्होंने सबसे ज़्यादा 84 रन बनाए। उन्हें कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया। इसके जवाब में भारत की तरफ़ से रोहित शर्मा और शुभमल गिल के शतक के दम पर पहली पारी में पहाड का स्कोर खड़ा किया था.

 

Related posts

Mumbai-Pune Expressway पर बस और ट्रैक्टर के बिच बड़ी टक्कर 5 की मौत और 30 घायल।

Awaaz India TV

All Eyes on Rafah : क्या है सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा All Eyes on Rafah अभियान?

Awaaz India TV

Ramjan Eid al-Fitr: ईद मुबारख।

Awaaz India TV

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ़ैसला, प्रत्येक नागरिक को सरकार के किसी भी फैसले की आलोचना करने का अधिकार है

Awaaz India TV

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गुरुचरण सिंह सही सलामत लोटे घर।

Awaaz India TV

फाइटर एयरक्राफ्ट से गिरी बम जैसी चीज, तेज धमाके के बाद एयरफोर्स ने दिए जांच के आदेश

Awaaz India TV

Leave a Comment