Awaaz India TV
Desh Ki Baat Entertainment Junction Neeti Rajneeti Top Headlines

एक्ट्रेस और बीजेपी नेता नमिता को मंदिर में प्रवेश देने से पहले मांगा गया हिंदू होने का सबूत, मिनिस्टर ने दिए जांच के आदेश

Namita Meenakshi Temple Controversy: दक्षिण भारत के मंदिर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। चर्चित तमिल, तेलुगु एक्ट्रेस और बीजेपी नेता नमिता मीनाक्षी और उनके पति को हाल ही में तमिलनाडु के मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर में प्रवेश से रोका गया था। उनसे हिंदू होने का सर्टिफिकेट मांगा गया था। इससे नाराज होकर नमिता ने तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ व्यवस्था मंत्री पीके शेखर बाबू से मंदिर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। नतीजतन मंत्री ने संबंधित विभाग के आयुक्त को विवाद की जांच के आदेश दे दिए हैं। मंत्री पी के शेखर बाबू ने मंगलवार की शाम पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनकी बहन नमिता को इस घटना से ठेस पहुंची है तो वह उनसे खेद व्यक्त करते हैं।

इस पूरी घटना से ख़फ़ा नमिता का कहना है कि ”उन्होंने मुझसे यह साबित करने के लिए प्रमाण पत्र मांगा कि मैं हिंदू हूं और साथ ही मेरा जाति प्रमाणपत्र भी मांगा। मैंने देश में जितने भी मंदिरों के दर्शन किए, उनमें कभी मुझे ऐसी पीड़ा नहीं झेलनी पड़ी। आखिर पूछने का भी एक तरीका होता है। वो बहुत ही बदतमीज अधिकारी था और उसका सहायक भी ऐसा ही था। मुझे 20 मिनट तक इंतजार कराया गया।”

नमिता ने कहा कि वह हिंदू परिवार में जन्मी हैं और उनकी शादी तिरुपति में हुई थी तथा उनके बेटे का नाम भगवान कृष्ण के नाम पर रखा गया था। इस पर मंदिर प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा, “नमिता और उनके पति से इसलिए हिन्दू होने के बारे में पूछा गया क्योंकि उन्होंने मास्क पहन रखे थे और फिर उन्हें मंदिर की परंपरा के बारे में बताया गया।स्पष्टीकरण देने के बाद उनके माथे पर कुमकुम लगाया गया और उन्हें मंदिर के अंदर ले जाया गया।

Related posts

भारत बंद प्रदर्शन के चलते प्रदर्शनकारियों ने पकौड़े की ठेली पलट ने से व्यक्ति के पैर जले।

Awaaz India TV

जो आम आदमी पार्टी को छोड़कर जायेगा राजनैतिक रूप से बर्बाद हो जाएगा – संजय सिंह  

Awaaz India TV

उम्मीद है, नरेन्द्र मोदी को मणिपुर जाने का भी समय मिलेगा–पीएम के वायनाड दौरे पर कांग्रेस ने कसा तंज

Awaaz India TV

Lord Ram Controversy :भगवान राम के कथित विरोधी को मंत्री बनाए जाने पर सवाल उठे ।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 : Gajanan Kirtikar के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं l

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : देश Modi-Shah को नहीं चाहता—Rahul Gandhi प्रेस कांफ्रेंस में

Awaaz India TV

Leave a Comment