Awaaz India TV
Neeti Rajneeti Prime Time Top Headlines

Mumbai: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई में कोस्टल रोड के पहले चरण का उद्घाटन किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दक्षिण मुंबई में वर्ली और मरीन ड्राइव के बीच तटीय सड़क के पहले चरण का उद्घाटन किया। पहले चरण में 10.5 किलोमीटर लंबा मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहन चालक वर्ली सीफेस, हाजी अली मोड़ और अमरसन्स मोड़ से तटीय सड़क पर प्रवेश कर सकते हैं और मरीन लाइन्स में बाहर निकल सकते हैं।

इस तटीय सड़क के दक्षिण की ओर जाने वाले मार्ग के उद्घाटन के मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर 13 अक्टूबर 2018 को काम शुरू हुआ था और इस परियोजना की अनुमानित लागत 12,721 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने पिछले सप्ताह कहा था कि सड़क के साथ ही 320 एकड़ से अधिक क्षेत्र में एक विश्व स्तरीय केंद्रीय पार्क बनाया जाएगा।इस सड़क का नाम ‘धर्मवीर संभाजी महाराज तटीय सड़क’ रखा गया है।

Related posts

‘हां, बंगलादेश में हिंदुओं का कत्लेआम हुआ’… –मो. शेखावत हुसैन (बंगलादेश के नये पीएम मो. यूनुस के मुख्य सलाहकार)

Awaaz India TV

Bombay Blast Case: गैंगस्टर Abu Salem को अपनी हत्या का डर, कोर्ट की शरण में।

Awaaz India TV

Online Gaming के चक्कर में 16 वर्षीय बालक ने 14वे मंजिल से लगायी छलांग।

Awaaz India TV

Gujarat: गुजरात में में सामने आया सामूहिक खुदकुशी का मामला, पत्नी और बच्चे को जहर देने के बाद पति ने लगाई फांसी

Awaaz India TV

IMD की चेतावनी, Mumbai और Thane में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना

Awaaz India TV

कांवड़ यात्रा के आदेश के मुद्दों पर Mayawati की एक और प्रतिक्रिया आई सामने।  

Awaaz India TV

Leave a Comment