Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Lok Sabha Election 2024 : Dinesh Mhatre हुए बहुजन विकास आघाडी में शामिल ,पालघर सीट के नतीजे चौंकाने वाले होंगे।

Lok Sabha Election 2024 : पालघर लोकसभा सीट पर मतदान के ठीक पहले सैकड़ो शिवसैनिकों के साथ शिवसेना के नगरसेवक दिनेश म्हात्रे (Dinesh Mhatre), हितेंद्र ठाकुर (Hitendra Thakur) की पार्टी बहुजन विकास आघाडी में शामिल हो चुके हैं l मुंबई के साथ पालघर लोकसभा क्षेत्र में भी 20 मई को वोटिंग होनी है l इस घटनाक्रम के बाद बहुजन विकास आघाडी का पलड़ा इलाके में भारी हो चुका है l क्योंकि शिवसेना के जिस नगरसेवक ने ठाकुर की पार्टी जॉइन की है वह काफी लोकप्रिय नगरसेवक माना जाता है l

लगातार 20 साल से शिवसेना के नगर सेवक रहने वाले दिनेश म्हात्रे (Dinesh Mhatre) का वसई कई इलाकों में अच्छा खासा दबदबा है l इस बड़ी खबर के बाद इलाके में सनसनी मच गई है पिछले दो लोकसभा चुनाव में इस सीट पर शिवसेना काबिज रही l राजेंद्र गावित (Rajendra Gavit) शिवसेना के सांसद रहेl शिवसेना के दो फ़ाड होने के बाद यह सीट भाजपा के हिस्से में आई और उन्होंने डॉक्टर हेमंत सावरा को अपना उम्मीदवार बनाया l डॉ हेमंत सावरा (Hemant Savara) एक ऐसा उम्मीदवार है जो पिछला विधानसभा चुनाव यहां की विक्रमगढ़ सीट से हार चुके हैं l कहा जाता है कि हारे हुए उम्मीदवार को लोकसभा का उम्मीदवार बनाए जाने से भाजपा के कार्यकर्ताओं में नाराजगी है l

उधर इस सीट पर बहुजन विकास आघाडी ने मजबूती के साथ अपना दावा पेश किया है l यहां की 6 में से तीन विधानसभा सीट फिलहाल बहुजन विकास आघाडी के कब्जे में है l इसके अलावा ज्यादातर नगर पालिका, ग्राम पंचायत, जिला पंचायत पर भी आघाडी के लोग काबिज है बहुजन विकास आघाडी के संगठन मंत्री अजीव पाटिल (Ajeev Patil) ने दावा किया है कि इस बार यह सीट उनके हिस्से में आएगी क्योंकि जनता उनके साथ है

Related posts

Ludhiana Suicide Case : College के 7वी मंजिल से कूदकर छात्र ने दी जान।

Awaaz India TV

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

Awaaz India TV

Happy Mother’s Day : माँ के प्रति समर्पण और आभार का प्रतीक।

Awaaz India TV

कल विपक्ष ने बजट पर कुछ नहीं कहा, केवल राजनीति की है-Kiren Rijiju

Awaaz India TV

Rahul Gandhi Stocks Outperform : शेयर बाज़ार में गिरावट, पर Rahul के कुछ शेयरों में तेज़ी

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024 Result : Nitin Gadkari आगे, Pankaja Munde पीछे

Awaaz India TV

Leave a Comment