Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Lok Sabha Election 2024 Result : Nitin Gadkari आगे, Pankaja Munde पीछे

Lok Sabha Election 2024 Result : महाराष्ट्र में 48 सीटें हैं। महा मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन के बीच है। सभी 48 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। NDA गठबंधन को काफी नुकसान हो रहा है। मात्र 21 सीटों पर ही भाजपा समर्थित NDA आगे चल रही है, जबकि 26 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन आगे है।
भाजपा गठबंधन 21 सीटों पर आगे चल रही है, तो इंडिया गठबंधन ने 26 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
महाराष्ट्र में NDA को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। जबकि कांग्रेस, शिवसेना (UBT) तथा NCP (SP) को ज्यादा फायदा हो रहा है।
नागपुर से केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग, जलसंसाधन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) 40 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।वहीं कांग्रेस के विकास ठाकरे (Vikas Thackeray) दूसरे नंबर पर हैं। बीड से भाजपा की पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) शुरुआती रुझान में आगे चल रही थीं, लेकिन अब पीछे हो गई हैं। यहां से NCP (SP) गुट के बजरंग सोनवणे (Bajrang Sonawane) आगे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र की नॉर्थ ईस्ट मुंबई सीट पर शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के उम्मीदवार संजय दीना पाटिल (Sanjay Dina Patil) आगे चल रहे हैं। भाजपा के मिहिर कोटेचा (Mihir Kotecha) पीछे चल रहे हैं. तो बारामती से NCP (SP) की सुप्रिया सुले (Supriya Sule)14 हजार वोटों से आगे चल रही हैं, जबकि अजीत पवार (Ajit Pawar) गुट के NCP की सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) पीछे चल रही हैं।

Related posts

Rabindranath Tagore Birthday: भारतीय साहित्य के आध्यात्मिक प्रेरणास्त्रोत।

Awaaz India TV

हम नफ़रत के बाजार में खोलेंगे मोहब्बत की दुकान… जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा दिलाने का प्रण लिया राहुल गांधी ने

Awaaz India TV

सोशल मीडिया पर दोस्ती की फिर 13 वर्षीय लड़की का किया बलात्कार।

Awaaz India TV

Lok Sabha elections: नफ़रत फैला रहे हैं Modi, Dr Manmohan Singh।

Awaaz India TV

World Telecommunication and Information Society Day: डिजिटल युग में संचार का महत्व।

Awaaz India TV

पुरानी निजी रंजिश के चलते नाबालिग युवक पर किया जानलेवा हमला

Awaaz India TV

Leave a Comment