Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Ludhiana Suicide Case : College के 7वी मंजिल से कूदकर छात्र ने दी जान।

Ludhiana Suicide Case : PCTI कॉलेज बद्दोवाल में बीकॉम प्रथम वर्ष के एक छात्र ने मंगलवार को कॉलेज की इमारत की 7वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह एक परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद उसने यह बड़ा कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक, छात्र परीक्षा देने के लिए कॉलेज आया था, इसी दौरान शिक्षक ने उसे नकल करते हुए पकड़ लिया। जिसके बाद शिक्षक ने उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया और प्रबंधन ने छात्र से लिखित में भी ले लिया था कि वह नकल में शामिल था और उसके पेंसिल बॉक्स से पर्चियां भी बरामद हुई थीं।

बाद में, लड़के को परीक्षा केंद्र छोड़कर घर जाने के लिए कहा गया। वह घर जाने की बजाय कॉलेज के इंजीनियरिंग ब्लॉक में गया और सातवीं मंजिल पर पहुंचकर छात्र ने बिल्डिंग से छलांग लगा दी। घटना के बाद उसे त्वरित इलाज के लिए DMCH ले जाया गया जहां छात्र ने अपना दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अहमदगढ़ निवासी शमशेर सिंह ग्रेवाल (Shamsher Singh Grewal) के रूप में हुई है। वह लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर गांव झंडे के पास पंजाब कॉलेज ऑफ टेक्निकल कॉलेज (PCTI) का छात्र था।

कॉलेज ने छात्र के माता-पिता के साथ-साथ पुलिस को घटना के बारे में सूचित कर दिया। सदर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने CCTV फुटेज भी खंगाले जिसमें लड़का इंजीनियरिंग ब्लॉक की ओर जाते हुए देखा। सदर पुलिस स्टेशन के SHO इंस्पेक्टर हर्षवीर सिंह (Harshveer Singh) ने कहा कि पुलिस ने मृतक के माता-पिता के बयान के आधार पर CRPC की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है।

Related posts

Manipur Violence: मणिपुर के CM के काफिले पर उग्रवादियों ने हमला किया ।

Awaaz India TV

Sangeeth Sivan : एक दिग्गज निर्देशक।

Awaaz India TV

78 वें स्वतंत्रता दिवस पर बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की शुभकामनाएं

Awaaz India TV

World Telecommunication and Information Society Day: डिजिटल युग में संचार का महत्व।

Awaaz India TV

बीजेपी ने ओबीसी मोर्चा के गाजियाबाद महामंत्री इंद्रपाल प्रजापति बजरंगी को पीड़ा व्यक्त करने पर पार्टी से निकाला।

Awaaz India TV

Telangana: परिवारवाद पर भड़के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बोले – चेहरा अलग पर झूठ और लूट का चरित्र समान 

Awaaz India TV

Leave a Comment