Awaaz India TV
Desh Ki Baat Prime Time

Telangana: परिवारवाद पर भड़के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बोले – चेहरा अलग पर झूठ और लूट का चरित्र समान 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ‘परिवारवादी पार्टियों‘ पर हमला करते हुए कहा कि उनके अलग–अलग चेहरे हो सकते हैं, लेकिन ‘झूठ और लूट‘ का उनका चरित्र समान है। तेलंगाना (Telangana) के अदिलाबाद (Adilabad) में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनका जीवन एक खुली किताब की तरह है और उन्होंने खुद को जन कल्याण के लिए एक ‘सेवक‘ के रूप में समर्पित कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया, “परिवारवादी दलों का चेहरा अलग हो सकता है लेकिन उनका चरित्र एक ही है …झूठ और लूट।” मोदी ने आगे कहा कि टीआरएस (तेलंगाना राष्ट्र समिति), बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) बन गई, लेकिन इससे तेलंगाना के लिए कुछ भी नहीं बदला। उन्होंने दावा किया कि अब कांग्रेस इस क्षेत्रीय दल की जगह पर सत्ता में आई है लेकिन ‘कुछ नहीं होने वाला‘ है।

साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि बीआरएस ने अपने कार्यकाल के दौरान कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना जैसे घोटाले किए। उन्होंने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर इस संबंध में कार्रवाई करने के बजाय फाइलों पर बैठे रहने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव द्वारा स्थापित टीआरएस का नाम बदलकर बीआरएस कर दिया गया था।

रैली में प्रधानमंत्री ने देश में पिछले 15 दिनों में किए गए कई विकास कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि यह ‘आत्मनिर्भर भारत‘ को और मजबूत कर ‘विकसित भारत‘ बनाएगा। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि ‘विकसित भारत‘ के लिए कार्य योजना के बारे में रविवार को नयी दिल्ली में उन्होंने अपने सभी मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने आदिवासियों के कल्याण पर अपनी पार्टी का विशेष ध्यान होने का उल्लेख किया और कहा कि उनकी सरकार इस समुदाय को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा, “मेरा जीवन एक खुली किताब की तरह है. देश के लोग इसके बारे में जानते हैं। बचपन में जब मैंने घर छोड़ा था तो एक सपना लेकर निकला था कि देशवासियों के लिए जीऊंगा।” उन्होंने कहा, “इस देश के 140 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। मेरा भारत मेरा परिवार।“

Related posts

दोबारा नहीं होगा NEET एग्जाम, Supreme Court का फैसला

Awaaz India TV

वेस्ट बंगाल में महिलाओं संग हो रही क्रूरता पर जनता का बड़ा आक्रोश ममता बनर्जी से की इस्तीफा की मांग।

Awaaz India TV

जांच एजेंसियों के डर कांग्रेस पार्टी छोड़ने वालों पर दिग्विजय सिंह ने किया कटाक्ष, आखिरी सांस तक विचारधारा से डट के करेंगे काम ! 

Awaaz India TV

विरार पुलिस ने जब्त किये शराब को नष्ट करना किया शुरू

Awaaz India TV

Delhi Airport पर छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

Awaaz India TV

Jodhpur Tragedy: पूर्व विधायक के बेटे का शव मिला कार में ।

Awaaz India TV

Leave a Comment