Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Ajmer Cylinder Blast : Ajmer के भोजनालय में लगी आग, कई दुकानों को लिया चपेट में।

Ajmer Cylinder Blast : दिल्ली और गुजरात ने हादसों की खबरे रुकी नहीं की एक और हादसा सामने आया है। राजस्थान के अजमेर में आज एक बड़ा हादसा हो गया। रेलवे स्टेशन के पास एक भोजनालय में भीषण आग लग गयी है। आग इतनी बढ़ी के आग ने अन्य रेस्टोरेंट और दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया। कहा जा रहा है की सिलेंडर में रिसाव होने की वजह से हादसा हुआ। जिसके बाद तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और इसने भीषण आग का रूप ले लिया। सिलेंडर फटने के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात है की हादसे के समय भोजनालय के अंदर कोई मौजूद नहीं था।

यह हादसा अजमेर शहर में रेलवे स्टेशन के पास काके दी हट्टी नामक एक भोजनालय में हुआ। भोजनालय में आज सुबह करीब साढ़े दस बजे आग लग गई। सिलेंडर में रिसाव होने की वजह से यह बड़ा धमाक हुआ। आग इतनी बढ़ी की जिसने बाद में 2 रेस्टोरेंट और 2 दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।

भीड़भाड़ वाले इलाके पर भोजनालय स्थित होने के वजाह से पुलिस भी मौके पर पहुंची।  बढाती आग और दूसरों की सुरक्षा देखते हुए इलाके को खाली कराया। जिसके बाद करीब एक घंटे की मेहनत और प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालाँकि काके दी हट्टी भोजनालय के साथ-साथ दाना पानी रेस्टोरेंट और मिस्टर संस की दुकान जलकर राख हो गई। वही राहत की बात यह रही की इतने बड़े हादसे के बावजूद किसी को भी किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंची है।

Related posts

Arvind Kejriwal at Hanuman Temple : हनुमान मंदिर से प्रचार की शुरुवात l

Awaaz India TV

Noida AC Blast : नोएडा सेक्टर 100 की Lotus Boulevard सोसाइटी में AC ब्लास्ट ।

Awaaz India TV

Guinness World Records : Cyber ​​security expert ने बनाया गिनीज रिकॉर्ड ।

Awaaz India TV

Bisauli में बदनीयत बुजुर्ग की गंदी हरकत, हर कोई कर रहा थू-थू!

Awaaz India TV

80 साल की उम्र में पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया दुःख

Awaaz India TV

Maharashtra: शरद पवार पर भड़के महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले, संविधान बदलने की BJP की मंशा की अफवाहों को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Awaaz India TV

Leave a Comment