Awaaz India TV
Entertainment Junction Top Headlines

Dil Bechara के 4 साल पुरे होने पर Sanjana Sanghi ने Sushant Singh Rajput को किया याद।

4 Years of Dil Bechara: दिल बेचारा को आज (24 जुलाई, 2024) चार साल पूरे हो गए हैं।फिल्म के ४ साल पुरे होने पर फिल्म की मुख्य अभिनेत्री संजना सांघी ने एक भावुक पोस्ट के साथ यादों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। संजना सांघी ने इंस्टाग्राम पर दिल बेचारा से दो तस्वीरें शेयर की- एक फिल्म के एक दृश्य से सुशांत सिंह राजपूत के साथ, और दूसरी उनके परिचयात्मक दृश्य से। अपने किरदार को मिले प्यार के लिए बहुत आभार व्यक्त किया और यह भी बताया कि वह अपने सह-कलाकार को कितना याद करती है।

संजना सांघी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “इस सबसे खास दिन को 4 साल हो गए। मेरे लिए अब तक की अविश्वसनीय यात्रा पर विचार करने और पुरानी यादों में डूबने का दिन। दिल बेचारा और किजी बसु को आप सभी ने जो असीम प्यार दिया है, उसके लिए कभी भी इतना आभारी नहीं हो सकती। मैं अपने दिल में जो उत्साह महसूस कर रही हूं उसके लिए मैं कभी इतना आभारी नहीं हो सकती कि मुझे आप सभी का मनोरंजन करने का अवसर मिला। एक लाख बार से अधिक धन्यवाद। तुम्हारी याद आती है सुश” (सुशांत सिंह राजपूत)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjana Sanghi (@sanjanasanghi96)


जॉन ग्रीन के उपन्यास द फॉल्ट इन आवर स्टार्स की हिंदी रीमेक दिल बेचारा में संजना सांघी और सुशांत सिंह राजपूत ने प्रेमियों की भूमिका निभाई। मुकेश छाबड़ा द्वारा निर्देशित, दिल बेचारा, संजना सांघी की मुख्य भूमिका में पहली फिल्म थी और यह सुशांत की मृत्यु के एक महीने बाद रिलीज़ हुई थी। सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु 14 जून, 2020 को मुंबई में हुई।

Related posts

Mismatched Season 3: Actors ने शेयर की Season Wrap की तस्वीरें।

Awaaz India TV

मोदीजी अपने परम मित्र अडानी की मदद कर रहे हैं— नई हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम पर निशाना साधा

Awaaz India TV

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से जया बच्चन की तीखी नोंकझोंक, विपक्ष ने किया हंगामा

Awaaz India TV

सांसदों-विधायकों को अभियोजन से छूट देने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट 4 मार्च को सुनाएगा फैसला

Awaaz India TV

 कुमेदपुर में तेल से भरे मालगाड़ी के 5 टैंकर पटरी से उतरने की खबर के बाद रेल मंत्री पर बरसी कांग्रेस ।

Awaaz India TV

 बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे को झूठ बोलने की लत है- सुप्रिया श्रीनेत।

Awaaz India TV

Leave a Comment