Awaaz India TV
Desh Ki Baat Entertainment Junction Top Headlines

Shah Rukh Khan Health: Heat stroke के शिकार Shah Rukh Khan अस्पताल से घर आए।

Shah Rukh Khan Health: इन दिनों गर्मी के चलते क्या आम, क्या ख़ास लोग सभी बेहाल हो रहे हैं। पिछले दिनों अभिनेता शाहरूख़ ख़ान (Shah Rukh Khan) को अहमदाबाद में IPL मैच के दौरान लू लगने से Heat stroke का शिकार होकर हॉस्पिटलाइज होना पड़ा था। हालांकि अब वे स्वस्थ होकर मुंबई वापस आ चुके हैं। इस पर मलाइका अरोड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है कि गर्मी के इस सितम को कम करना है तो हमें पर्यावरण की रक्षा को लेकर ठोस क़दम उठाने होंगे।

बता दें कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात के लिए मौसम विभाग ने अगले सप्ताह तक रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में तो गर्मी सबसे प्रचंड रूप दिखा रही है। प्राप्त सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1 मार्च से अब तक देश में 16,344 संदेहास्पद Heat stroke के मामले देखे गए हैं।  राजस्थान के फलौदी शहर का पारा 50 डिग्री तक जा पहुंचा, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस समय राजस्थान के आठ शहरों में तापमान 46 डिग्री से ऊपर चल रहा है।

जैसलमेर से लगी  हुई भारत-पाकिस्तान बार्डर पर आज 55 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। राजस्थान में अब तक लू लगने यानी हीट स्ट्रोक से लगभग 23 लोगों की मौत हो चुकी है। 25 मई से नौतपा भी शुरू हो गये हैं जो 2 जून तक रहेंगे। इन नौ दिनों में सूर्य की सीधी किरणें पड़ने से गर्मी भयावह रूप ले लेती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस महीने के अंत तक तापमान 2 से डिग्री कम हो सकता है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) गर्मी से निपटने के लिए सरकार द्वारा किये जा रहे सभी इंतजामों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहें हैं।

Related posts

पीएम नरेन्द्र मोदी से ज्यादा फालोवर्स श्रद्धा कपूर के, आखिर किस जगह…?

Awaaz India TV

High Court ने की Arvind Kejriwal की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहेंगे

Awaaz India TV

Paresh Rawal ने की एक विदेशी सेक्सी फिल्म की तारीफ, Trollers ने लताड़ा!

Awaaz India TV

IPL T20 2024 : Mumbai Indians छोड़ेंगे Rohit Sharma, आखिर क्या हुई KKR संग चर्चा ?

Awaaz India TV

Ragini Nayak Allegations: Rajat Sharma ने मुझे भद्दी गाली दी– कांग्रेस प्रवक्ता Ragini Nayak का गंभीर आरोप

Awaaz India TV

Malviya Harassment Allegations: BJP के IT सेल चीफ Amit Malviya पर यौन शोषण के आरोप, कांग्रेस द्वारा जल्द कार्रवाई की मांग।

Awaaz India TV

Leave a Comment