Awaaz India TV
Entertainment Junction sports Top Headlines

Ridhima-Shubman wedding rumours : क्रिकेटर से शादी की अफवाहों पर Ridhima Pandit ने तोड़ी चुप्पी।

Ridhima-Shubman wedding rumours : “बहू हमारी रजनी कांत” फेम रिधिमा पंडित (Ridhima Pandit) टेलीविजन के लोकप्रिय नामों में से एक हैं। रिद्धिमा ने खतरों के खिलाड़ी ९ और कई अन्य में दिखाई दी हैं। उनकी एक्टिंग और मजाकिया स्वभाव ने हमेशा सबका दिल जीता है। फ़िलहाल रिद्धिमा अपने निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में है, क्योंकि अफवाह है कि वह भारतीय क्रिकेटर शुबमन गिल (Shubman Gill) को डेट कर रही हैं।

हाल ही में, रिधिमा ने काफी सुर्खियां बटोरीं क्योंकि ऐसी अफवाह थी कि वह दिसंबर 2024 में शुभमन के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सभी अफवाहों के बीच, रिधिमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया और रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दी। रिपोर्ट्स पर सफाई देते हुए रिद्धिमा ने कहा कि अगर वह शादी कर रही हैं तो वह सामने आकर इसकी घोषणा करेंगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India Forums (@indiaforums)


रिद्धिमा ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ” “मेरी नींद खुली तो कई पत्रकारों ने मुझे कॉल किये , मेरी शादी के बारे में पूछने के लिए। । लेकिन मैं किसी से शादी नहीं कर रहा हूं और अगर मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ महत्वपूर्ण हो रहा है तो मैं खुद सामने आकर खबर बताऊंगा, इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है”।

रिधिमा पंडित (Ridhima Pandit) के बारे में पहले भी कई अफवाह थी कि वह अभिनेता कुशाल टंडन (Kushal Tandon) के साथ डेटिंग कर रही हैं। दोनों की मुलाकात ऑल्ट बालाजी की हिट वेब सीरीज के सेट पर हुई थी। जबकि रिधिमा और कुशाल ने कभी भी अपनी डेटिंग की खबरों को स्वीकार नहीं किया था, जब 2019 में, दोनों ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया था।

Related posts

Mumbai Local Alert : 3 दिन सेंट्रल रेलवे पर रहेगा घंटों Mega Block!

Awaaz India TV

Dhar Pipe Factory Fire: धार के एक Pipe Factory के गोदाम में लगी भीषण आग।

Awaaz India TV

Indian Crows In Kenya : केन्या सरकार मारेगी 10 लाख भारतीय कौओं को

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: अमरावती से नवनीत राणा को उतारने के भाजपा के फैसले से कुछ सहयोगी नेता नाराज

Awaaz India TV

Pulwama Encounter: Pulwama में दहशतगर्दों के ठिकाने में लगी आग।

Awaaz India TV

विनेश फोगाट की वतन वापसी, पैतृक गांव रवाना, मिलेंगे 1 करोड़ रु.और नौकरी

Awaaz India TV

Leave a Comment