Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Retired Soldier Suffers Heart Attack: वीर सपूत Balwinder Singh Chhabra ने भारत मां को सलाम कर ली अंतिम सांस

Retired Soldier Suffers Heart Attack: भारत के वीर सपूत,  73 वर्षीय रिटायर्ड फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा (Balwinder Singh Chhabra) ने एक ऐसा क्षण बनाया जिसे लोग हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने भारत मां को सलाम करते हुए अपनी अंतिम सांस ली। इस दौरान, वहां उपस्थित लोगों को लगा कि उनका नीचे गिरना किसी शो का हिस्सा है, लेकिन वास्तव में यह उनके जीवन का अंतिम सलाम था।

दरअसल, फूटी कोठी स्थित अग्रसेन धाम पर आस्था योग क्रांति अभियान द्वारा नि:शुल्क योग शिविर आयोजित किया गया था।  इसमें युवाओं को योग से जोड़ने का उद्देश्य रखा था। इसी दौरान स्टेज पर तिरंगा लेकर एक गाने पर छाबड़ा प्रस्तुति दे रहे थे। तभी वे स्टेज पर अचानक लड़खड़ाकर गिर गए। सभी ने सोचा कि यह उनके परफॉर्मेंस का हिस्सा है। बाद में पास खड़े एक शख्स ने उनको उठाने की कोशिश की, तो पता चला कि वे बेसुध हो गए हैं।  कुछ देर बार खबर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

बलविंदर सिंह छाबड़ा (Balwinder Singh Chhabra) के इस देशप्रेम और वीरता को सादर नमन । उनका यह अंतिम सलाम हर भारतीय के दिल को छू गया है। उनका जीवन और उनके अंतिम क्षण हमारे लिए प्रेरणा हैं कि देशप्रेम की भावना कितनी गहरी हो सकती है।

 

Related posts

बढ़ते रेप केस को देख ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखा खत, मामलों में 15 दिनों में सुनवाई की मांग की।

Awaaz India TV

Salman Khan Attack : Salman पर हमले की एक और साज़िश, नवी मुंबई में 4 गिरफ्तार!

Awaaz India TV

 कुमेदपुर में तेल से भरे मालगाड़ी के 5 टैंकर पटरी से उतरने की खबर के बाद रेल मंत्री पर बरसी कांग्रेस ।

Awaaz India TV

जयपुर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में छुड़ाया एक युवक को किडनैपर्स से!

Awaaz India TV

Plastic की बोतलों में रखा पानी पीने से जानलेवा बीमारियों का खतरा।

Awaaz India TV

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ़ैसला, प्रत्येक नागरिक को सरकार के किसी भी फैसले की आलोचना करने का अधिकार है

Awaaz India TV

Leave a Comment