Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Rahul Gandhi Stocks Outperform : शेयर बाज़ार में गिरावट, पर Rahul के कुछ शेयरों में तेज़ी

Rahul Gandhi Stocks Outperform : लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजों के दौरान शेयर बाज़ार में मची भारी उथल-पुथल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अदानी समूह के शेयरों में आई गिरावट को लोकसभा चुनाव में बीजेपी के परफार्मेंस से जोड़ते हुए कमेंट किया। उन्होंने कहा कि अब शेयर मार्केट कह रहा है कि मोदी गये तो अदानी भी गये।

हालांकि जो शेयर राहुल ने खरीद रखे हैं उनमें शामिल शेयरों में 5 फ़ीसदी से भी कम की गिरावट आई। राहुल के शेयरों में शामिल टाइटन, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया और ITC के शेयरों में गिरावट रही जबकि नेस्ले इंडिया, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज़ और डिवीज़ लैब्स में 1% तक की तेज़ी आई।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, ICICI बैंक, इन्फोसिस, इन्फो एज, डॉ. लाल पैथलैब्स, ITC, नेस्ले इंडिया, HUL, टाइटन कंपनी और TCS समेत कुल 25 कंपनियों के 4.33 करोड़ मूल्य के शेयर हैं।

Related posts

Team India: धर्मशाला में जीत के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, प्लेयर्स पर होगी पैसों की बारिश

Awaaz India TV

सूरत, मुंबई और दिल्ली में ED की छापेमारी, करोड़ों की रकम जब्त

Awaaz India TV

Paris Olympics 2024 में कांस्य पदक जीतने पर Mallikarjun Kharge ने Manu Bhaker को दी बधाई।

Awaaz India TV

Bombay Blast Case: गैंगस्टर Abu Salem को अपनी हत्या का डर, कोर्ट की शरण में।

Awaaz India TV

गाजियाबाद में झुग्गी झोपडी में रह रहे लोगों को हिंदू रक्षा दल के लोगों ने बांग्लादेशी बताकर पिटा ।

Awaaz India TV

King Edward Memorial हॉस्पिटल के मरीजों की रिपोर्ट से बना दी Paper Plate, वीडियो हो रहा है वायरल।

Awaaz India TV

Leave a Comment