Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

PM Modi Oath Ceremony: मोदी कैबिनेट के शपथ ग्रहण से पहले Ashok Gehlot ने रखी बड़ी मांग।

PM Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। वही राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को निशाने पर रखते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा कहा, कल श्री @narendramodi प्रधानमंत्री पद के लिए शपथ लेंगे। मीडिया की खबरों से लगता है कि इस सरकार की स्थिति कमजोर होने के कारण बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा मिलने वाला है।

साथ ही पूर्व CM ने लिखा ,मैं आपको बताना चाहता हूं कि विशेष राज्य के दर्जे या केन्द्र सरकार के विशेष ध्यान की सबसे पहली आवश्यकता राजस्थान को है क्योंकि हमारा राज्य सबसे बड़ा रेगिस्तानी राज्य है। पूरे राज्य में केवल एक छोटे से हिस्से में साल भर बहने वाली नदी है और भौगोलिक स्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं। राजस्थान का क्षेत्रफल देश का 10% है परन्तु पानी केवल 1% ही है।

वही नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) से मांग करते हुए अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने आगे लिखा , हमारे यहां गांवों के बीच दूरी इतनी ज्यादा हैं कि बिजली, पानी, सड़क समेत हर सर्विस की डिलीवरी की कॉस्ट बहुत अधिक आती है। उदाहरण के तौर पर यहां जल जीवन मिशन में पानी का एक कनेक्शन लगाने का खर्च कहीं-कहीं 20,000 रुपये से भी ज्यादा है। हमारे यहां के कुछ जिलों का क्षेत्रफल तो देश के राज्यों से भी ज्यादा है। ऐसे में विशेष राज्य के दर्जे की हमारी पुरानी मांग कायम है।

अंत में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने लिखा ,मैं मनोनीत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मांग करना चाहता हूं कि विशेष राज्य के दर्जे पर पहला हक राजस्थान का है। इसको पूरा किया जाना चाहिए।

Related posts

बधाई हो! बिहार में 9 दिन में मात्र 5 पुल ही गिरे हैं -Tejashwi Yadav ।

Awaaz India TV

‘मोदी माफी मांगो’ मुंबई में कांग्रेस के इस कैंपेन के चलते वर्षा गायकवाड़ सहित कई कांग्रेसी हिरासत में

Awaaz India TV

ICMR warning : गन्ने का रस ज्यादा पीने की आदत हो सकती है नुकसानदायक ।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अम्बेडकरनगर की जनता को दी बड़ी सौगात, 4977 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Awaaz India TV

Goa के पास कार्गो शिप में लगी भीषण आग को  बुझाने में जुटा भारतीय तटरक्षक बल!

Awaaz India TV

कॉमेडियन Kapil Sharma ने उड़ाया जहाज, फैंस के आये अलग-अलग रिएक्शन।

Awaaz India TV

Leave a Comment