Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Goa के पास कार्गो शिप में लगी भीषण आग को  बुझाने में जुटा भारतीय तटरक्षक बल!

Indian Cargo Ship Fire: गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में एक कंटेनर कार्गो मर्चेंट जहाज में भीषण आग लग गई। मेर्स्क फ्रैंकफर्ट नामक इस व्यापारिक जहाज में कल लगी आग के बारे में भारतीय तटरक्षक बल को कल दोपहर सूचना मिली थी। आनन-फानन में तटरक्षक बल के जहाजों सुजीत, सचेत और सम्राट ने ऑपरेशन चलाकर इस व्यापारिक जहाज की आग को बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। अभी भी स्थिति पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया है, लेकिन बड़े नुकसान की आशंका नहीं है।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इसी आग के कारण विस्फोट हुआ। मेर्स्क फ्रैंकफर्ट में 21 सदस्यों का दल है। इसमें 17 फिलिपिन्स के, दो यूक्रेन के और एक रूसी और एक मोंटेनिग्रो के हैं। जहाज गोवा से लगभग 102 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में स्थित है। चालक दल ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे। आग तेजी से डेक पर फैल गई, जिससे कंटेनरों में विस्फोट हो गया। शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि 20 कंटेनरों में आग लगी है।

भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों सुजीत, सचेत और सम्राट के 12 घंटे से अधिक समय तक किए गए प्रयासों से आग को फैलने से रोक दिया गया है। फिलहाल विदेशी व्यापारिक जहाज करवार से 6.5 समुद्री मील की दूरी पर दक्षिण में है और उसे जमीन से दूर रहने की सलाह दी गई है। हालांकि तेज हवाओं के चलते आग पर पूरी तरह से काबू पाने में खासी चुनौती पेश आ रही है।

Related posts

Pune के हिंजेवाड़ी में दिनदहाड़े Jewelers Shop में गन लेकर पहुंचे 3 आरोपी, लुटे 1 ग्राम Bentex के आभूषण ।

Awaaz India TV

Arvind Kejriwal Arrest: लोकतंत्र बचाने के लिए I.N.D.I.A. गठबंधन ने 31 मार्च को ‘रामलीला मैदान चलो’ का किया आह्वान

Awaaz India TV

Buddha Purnima : सामाजिक एवं धार्मिक उत्सव ।

Awaaz India TV

महाराष्ट्र के नासिक में दो गुटों के बीच टकराव, तोड़फोड़ और पथरों की बरसात।

Awaaz India TV

Pavitra Jayaram dies : 12 May को रोड हादसे में Actress की हुई मौत।

Awaaz India TV

छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करता था, अकोला का एक टीचर सलाखों के पीछे

Awaaz India TV

Leave a Comment