Awaaz India TV
Desh Ki Baat sports Top Headlines

T20 World Cup 2024: India से मैच हारने के बाद फूट-फूटकर रोया Pakistani खिलाड़ी

T20 World Cup 2024: विश्व कप 2024 के 19वें मैच में भारत का सामना अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से था। ये मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 119 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 113 रन ही बना सकी। आख़िरकार भारत ने असंभव को संभव करते हुए आखिरी दो ओवर में मैच पलटा और पाकिस्तान को छह रन से हराया।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भारत के खिलाफ विश्व कप में खराब प्रदर्शन एक बार फिर जारी रहा। अमेरिका के न्यूयॉर्क में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 ओवर में 119 रन बनाए। इसके बाद जीत के लिए मिले 120 रन के लक्ष्य को हासिल करने में बाबर आजम की सेना ने घुटने टेक दिए और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 113 रन बना सकी और 6 रन के अंतर से मैच गंवा दिया।

मैच में हार के बाद युवा खिलाड़ी नसीम शाह भावुक हो गए और उनके आंखों से आंसू निकल पड़े। ऐसे में शाहीन अफरीदी ने उनके कंधे पर हाथ रखा और समझाया। पिच से डगआउट तक शाहीन ऐसे ही नसीम के साथ लौटे। बाउंड्री पर टीम के सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी रो रहे नसीम को चुप कराते दिखे।

Related posts

Sachin Tendulkar Birthday : भारतीय क्रिकेट का जादूगर।

Awaaz India TV

 BJP राज में चल रही चिकित्सा व्यवस्था पर सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav के तीखे बोल।

Awaaz India TV

Kangana Ranaut Slapped : Kangana थप्पड़-कांड के सपोर्टर Vishal Dadlani को Shabana, Sona ने लताड़ा

Awaaz India TV

ससुरालियों ने दिया BJP की हार का ताना तो दूल्हे ने बुलडोजर पर निकली बारात।

Awaaz India TV

यूपीएस पेंशन योजना लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना महाराष्ट्र, लाभ मिलेगा 16 लाख कर्मचारियों को

Awaaz India TV

मेरठ में भी कांवड़ियों ने की मारपीट, कार चालक पर कांवड़ खंडित होने के आरोप लगाए।

Awaaz India TV

Leave a Comment