Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Prime Time

Lok Sabha Elections 2024: BJP ने बनाई नई रणनीति, दिल्ली में उतारेगी 10 हजार सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं की फौज

लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) के मद्देनजर भाजपा (BJP) की दिल्ली इकाई ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ करीब 10 हजार सोशल मीडिया विशेषज्ञों को मैदान में उतारने की योजना बनाई है जो राष्ट्रीय राजधानी की सातों संसदीय सीट के प्रत्याशियों की मतदाताओं तक पहुंच बनाने में मदद करेंगे.

भाजपा नेताओं ने बताया कि उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से चुनाव लड़ रहे मनोज तिवारी सहित अन्य भाजपा उम्मीदवारों द्वारा मतदाताओं तक पहुंचने के लिए इस बार लक्षित तरीके से ‘‘360 डिग्री डिजिटल मीडिया अभियान” की अवधारणा को अपनाया जा रहा है.

भाजपा की दिल्ली इकाई के सोशल मीडिया प्रमुख रोहित उपाध्याय ने बताया कि पार्टी का सोशल मीडिया अभियान इस बार अलग होगा क्योंकि इस बार पहले से रिकॉर्ड दृश्यों को संशोधित करने के बजाय वास्तविक तौर पर क्षेत्र में दौरा कर वीडियो, भाषण के छोटे वीडियो जैसी सामग्री बनाई जाएगी.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक बड़े सोशल मीडिया अभियान के लिए लगभग 10 हजार लोगों की एक टीम तैयार करने की योजना बनाई है. इनमें हमारी अपनी सोशल मीडिया टीम के सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न डिजिटल मंच पर एक से दो हजार ‘‘फॉलोवर” वाले स्वयंसेवक भी शामिल होंगे.”

उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य, जिला और वार्ड स्तर की सोशल मीडिया टीम जल्द ही एक केंद्रित अभियान के लिए सात लोकसभा सीट के प्रत्येक उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगी.

उपाध्याय ने कहा कि लोकसभा चुनाव और 2025 के आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का सोशल मीडिया अभियान ‘‘दिल में मोदी, दिल्ली में मोदी” विषय के इर्द-गिर्द घूमेगा.

Related posts

Bangladesh के PM के भाग जाने के बाद देश के बदलते हालत को देख Mayawati ने दी प्रतिक्रिया।

Awaaz India TV

दोबारा नहीं होगा NEET एग्जाम, Supreme Court का फैसला

Awaaz India TV

Maharashtra: अमित शाह ने मुंबई में एकनाथ शिंदे और अजित पवार के साथ बैठक की

Awaaz India TV

CAA Implementation: CAA के तहत भारतीय नागरिकता चाहने वालों के लिए सरकार ने शुरू किया पोर्टल

Awaaz India TV

Modi सरकार के 11वां बजट पर Mallikarjun Kharge की प्रतिक्रिया, कहा यह “मोदी सरकार बचाओ” बजट है।

Awaaz India TV

Dhruv VS Dainik Jagran: दैनिक जागरण पर भड़के यूटूबर Dhruv Rathee, कहा झूटी खबर फैला रहे है।

Awaaz India TV

Leave a Comment