Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

Mumbai Customs Crackdown :मुंबई कस्टम ने तस्करी से लाए जा रहे करोड़ों के लैपटॉप पकड़े

Mumbai Customs Crackdown: देश के सबसे बड़े कंटेनर पोर्ट न्हावा शेवा, यानी जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह पर कस्टम विभाग ने लैपटॉप तस्करी का बड़ा भंडाफोड़ किया है। इंटेलिजेंस सूत्रों द्वारा दी गई ख़बर के आधार पर विशेष खुफिया और जांच शाखा (एसआईआईबी,आयात) द्वारा हाल के इतिहास में सबसे बड़ी जब्ती की है। इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप विभिन्न ब्रांडों के 4,600 पुरान लैपटॉप और 1,546 पुराने सीपीयू जब्त किए गए।

जब्त लैपटॉप डेल, एचपी, लेनोवो और अन्य ब्रांड के हैं। कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, ये लैपटॉप और सीपीयू संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से आयात किए गए थे। इसका आपूर्तिकर्ता हांगकांग का रहने वाला है। जब्त किए गए तस्करी के सामान का अनुमानित मूल्य 4.11 करोड़ रुपये है। जब्ती के बाद, विशेष खुफिया और जांच शाखा (एसआईआईबी) ने मुंबई और दिल्ली में एक साथ कई तलाशी ली है, जिसके चलते आयात करने वाली फर्म के मास्टरमाइंड और मालिकों में से एक को गिरफ्तार किया है। न्हावा शेवा पर कस्टम के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई तस्करी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।

Related posts

हर महीने लाखों का ख़र्च करना है तो खुद कमाओ–‌मेंटिनेंस के नाम पर पतियों को एक्सप्लाइट करने वाली औरतों को हाईकोर्ट की फटकार

Awaaz India TV

Cannes Film Festival 2024: Anasuya Sengupta ने हालिस किया Best Actress Award।

Awaaz India TV

UP के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के Digital Attendance पर Mayawati ने कहा, “सरकार का नया कदम जो जल्दबाजी में थोप दिया गया है”।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election Result 2024: जाने किस पार्टी ने जीते कितने सीट।

Awaaz India TV

Malabika Das Suicide: काजोल की को-स्टार रही एक्ट्रेस Malvika Das ने खुदकुशी की

Awaaz India TV

Haryana Businessman Kidnapped: अपहरण हुए व्यापारी को नोएडा पुलिस ने बचाया।

Awaaz India TV

Leave a Comment