Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

UP के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के Digital Attendance पर Mayawati ने कहा, “सरकार का नया कदम जो जल्दबाजी में थोप दिया गया है”।

UP Digital Attendance: उत्तर प्रदेश में गुरुवार से डिजिटल अटेंडेंस पर सख्ती शुरू हो गई थी। तीन दिन अपनी ऑनलाइन अटेंडेंस न लगाने वालों की सैलरी रोक दी जाएगी।डिजिटल अटेंडेंस दर्ज न करने पर विभागीय आदेशों का अनादर करना माना जायेगा। विभागीय आदेशों का पालन ना करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस मामले के बीच BSP चीफ मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है।

BSP चीफ मायावती ने अपने X  अकाउंट पर पोस्ट शेयर किये है। मायावती ने शेयर किये पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जरूरी बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव होने के कारण वहाँ बदहाली की शिकायतें आम रही है, जिस पर समुचित बजटीय प्रावधान करके उन गंभीर समस्याओं का उचित हल करने के बजाय सरकार उस पर से ध्यान बांटने के लिए केवल दिखावटी कार्य कर रही है, यह क्या उचित?”

 


मायावती ने आगे लिखा, “शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी भी सरकार का ऐसा ही नया कदम लगता है जो जल्दबाजी में बिना पूरी तैयारी के ही थोप दिया गया है। इससे कहीं ज्यादा जरूरी है शिक्षकों की सही व समुचित संख्या में भर्ती के साथ ही बुनियादी सुविधाओं का विकास ताकि अच्छी गुणवत्ता वाली पढ़ाई सुनिश्चित हो सके।”

 


वही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो पोस्ट शेयर किया।  शेयर किये पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, “शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों को जितनी जल्दी ये बात समझ आ जाएगी कि भाजपा सरकार शिक्षक और शिक्षा के खिलाफ है और भाजपा की वजह से परिवार वालों के बच्चों का भविष्य अंधकारमय है, उतनी ही जल्दी परिवर्तन के लिए ज़मीन बननी तैयार हो जाएगी।”

 


आगे अखिलेश यादव ने लिखा, “भाजपा शिक्षकों और कर्मचारियों को विरोध का एक ऐसा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य न करे जिससे हर क्षेत्र में ठहराव आ जाए। भाजपा अपनी हार का तो विश्लेषण करती है लेकिन शिक्षक और कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति हमेशा बेरुखी का नज़रिया अपनाती है। भाजपा की सरकार एक हृदयहीन सरकार है। जिसमें संवेदना न हो वो सरकार नहीं चाहिए।”

Related posts

Lok Sabha Election 2024: राहुल गांधी को वायनाड में कड़ी टक्कर देगी  BJP, इस दिग्गज नेता को मैदान में उतारा

Awaaz India TV

CAA Implementation: CAA के तहत भारतीय नागरिकता चाहने वालों के लिए सरकार ने शुरू किया पोर्टल

Awaaz India TV

कोलकाता के लेडी डॉक्टर रेप, मर्डर केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, कपिल सिब्बल पर सवालों की बौछार

Awaaz India TV

Heeramandi Viral Video : Aditi Rao Hydari कर रही है Social Media पर राज।

Awaaz India TV

जापान में भूकंप के तेज झटके, सुनामी का खतरा

Awaaz India TV

Hardik Pandya Banned: Hardik Pandya को Slow Over Rate की वजह से लगा झटका।

Awaaz India TV

Leave a Comment