Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Leader Of Opposition Rahul Gandhi : Rahul Gandhi बनें लोकसभा में विपक्ष के नेता–कांग्रेसी Rahul को मनाने में जुटे

Leader Of Opposition  कांग्रेस में यह मांग तेज हो रही है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में आना चाहिए। विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद पिछली दो लोकसभा में कांग्रेस 10 फीसदी सीटें भी नहीं ला पाई थी, जिसके चलते उसे नेता प्रतिपक्ष का दर्जा नहीं मिला। इस बार पार्टी को 99 सीटें मिली है। इसके बाद कांग्रेस का नेता प्रतिपक्ष के पद का दावा बनता है। कांग्रेस के भीतर एक राय है कि राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनना चाहिए। पिछले दिनों कांग्रेस वर्किंग कमिटी की मीटिंग से लेकर कांग्रेस संसदीय दल की बैठक तक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित तमाम नेताओं ने एक सुर से राहुल गांधी के सामने अपनी मांग रखी। इस मांग पर राहुल गांधी ने सोचने के लिए कुछ वक्त मांगा है।

इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी के पास सबसे ज्यादा 37 सांसद हैं। अगर कांग्रेस इस पद को स्वीकार नहीं करती है, तो फिर ये पद खाली ही रहेगा। कानून के मुताबिक, कोई और पार्टी इस पर दावा नहीं कर सकती। 24 जून से लोकसभा सत्र शुरू होगा। इसके दो दिन बाद 26 जून को सभी सांसद शपथ लेंगे। फिर लोकसभा स्पीकर का चुनाव होगा। स्पीकर के बाद लीडर ऑफ अपोजिशन का फैसला होगा। अगर कांग्रेस लीडर ऑफ अपोजिशन नहीं चुनती है तो इस बार भी संसद बिना विपक्ष के नेता के ही चलेगी।

Related posts

Dombivli के 30×30 फीट अवैध hoarding को KDMC ने गिरवाया । 

Awaaz India TV

हर साल की तरह इस साल भी आधी रात को आजादी का जश्न मनाएंगे – ममता बनर्जी।

Awaaz India TV

बांग्लादेश में फसे भारतीय छात्र, इंजीनियर को देश वापिस लाने के मुद्दे पर एकनाथ शिंदे और एस. जयशंकर ने की चर्चा।

Awaaz India TV

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का अंतिम दौर, पश्चिम बंगाल से हिंसा की ख़बरें।

Awaaz India TV

आंगन वाडी में बच्चों को परोसे अंडे फिर वापस लिए।

Awaaz India TV

Buddha Purnima : सामाजिक एवं धार्मिक उत्सव ।

Awaaz India TV

Leave a Comment