Awaaz India TV
Desh Ki Baat Top Headlines

आंगन वाडी में बच्चों को परोसे अंडे फिर वापस लिए।

Karnataka Anganwadi Viral Video: कर्नाटक में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आंगन वाडी में मिड डे मिल के भोजन देने के दौरान बच्चों को अंडे देकर वीडियो बनाने के बाद तुरंत बच्चो के पास से अंडे छीन लिए गए। पूरा मामला कैमरे में कैद हो होने के बाद वायरल हो गया। विडिओ में कैद हैरान कर देने वाला यह मामला एक आंगनवाड़ी का है।

वीडियो में आप साफ-साफ़ देख सकते है की मिड डे मिल का भोजन बच्चों को बांटा जा रहा है। भोजन के दौरान बच्चों के थाली में अंडे परोसे गए। साथ ही भोजन बांटते हुए वीडियो बनाया गया और तस्वीरें खींची गयी। हालाँकि वीडियो बनाने और तस्वीर खींचने के तुरंत बाद बच्चों के थाली से अंडे छीन लिए गए। जारी किये वीडियो में महिला हेल्पर बच्चों से अंडे वापस लेते हुए नजर आ रही है।

आंगनवाड़ी का यह वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद आंगन कार्यकर्ता लक्ष्मी और हेल्पर शहनाज बेगम को सस्पेंड कर दिया गया। बता दे की, यह मामला कर्नाटक के कोप्पल जिले के काराटगि तालुके के गुंटूर आंगनवाड़ी का है। इस घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया क्योंकि अंडे आंगनवाड़ी केंद्रों में सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं।

 

Related posts

बदलापुर में बवाल, स्कूल में बच्चियों के यौन शोषण की घटना पर पेरेंट्स ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन

Awaaz India TV

चलती ट्रेन से कुछ ही घंटों में पकड़ा गया मासूम बच्ची का बलात्कारी, गुजरात के उमरगांव की घटना

Awaaz India TV

बांग्लादेश में फसे भारतीय छात्र, इंजीनियर को देश वापिस लाने के मुद्दे पर एकनाथ शिंदे और एस. जयशंकर ने की चर्चा।

Awaaz India TV

Rajasthan Job Scandal : फर्ज़ी डिग्री से नौकरी करनेवाले जेल जाएंगे-राजस्थान सरकार सख्त हुई

Awaaz India TV

शादी के 9 दिन बाद पति संग रोमांटिक हनीमून पर निकलीं Sonakshi Sinha।

Awaaz India TV

Health is Wealth : Heat Stroke की समस्या ,वजह, बचाव और इलाज।

Awaaz India TV

Leave a Comment