Awaaz India TV
Desh Ki Baat Neeti Rajneeti Top Headlines

Kanchanjunga Express Accident : जलपाईगुड़ी ट्रेन हादसे में 15 की मौत, मालगाड़ी ने तोड़ा था सिग्नल

Kanchanjunga Express Accident : पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस एक मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे 15 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 60 घायल हो गए। यह दुर्घटना उत्तरी बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग ११ किमी सुर हुई, जो पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र के सबसे बड़े और व्यस्ततम स्टेशनो में से एक है।

ट्रैन अगरतला से आ रही थी और कोलकाता के सियालदह स्टेशन की और जा रही थी। हादसा सुबह करीब 8.30 बजे हुआ।  रेलवे अधिकारी के मुताबिक बचाव अभियान शुरू हो गया है और घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के चालक और कंचनजंगा के गार्ड की भी मौत हुई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हादसे के प्रति दुःख जताते हुए X पर ट्वीट पोस्ट करते हुए कहा , “पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना दुखद है। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।’ अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया. प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव अभियान जारी है। रेल मंत्री श्री @अश्विनीवैष्णव जी भी दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं”।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा , “अभी-अभी दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा क्षेत्र में एक दुखद रेल दुर्घटना के बारे में जानकर स्तब्ध हूँ। हालांकि विवरण की प्रतीक्षा है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। बचाव, पुनर्प्राप्ति, चिकित्सा सहायता के लिए डीएम, एसपी, डॉक्टरों, एम्बुलेंस और आपदा टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया है। युद्धस्तर पर कार्रवाई शुरू”।

रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा सिन्हा (Jaya Varma Sinha) ने बताया कि, कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना | “बचाव अभियान पूरा हो गया। सिग्नल की अनदेखी करने वाले ड्राइवर (लोको पायलट) की मौत हो गई है और कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड की भी जान चली गई है। अगरतला-सियालदह मार्ग के सभी रेलवे स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं,”

Related posts

पाली में मंत्री Jhabar Singh Kharra को रास्ते में रोककर महिला ने की शिकायत, पुलिस पर हफ्ता वसूली का संगीन आरोप लगाया।

Awaaz India TV

 मध्य प्रदेश BJP के प्रभारी बने Mahendra Singh, राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda द्वारा की गयी नियुक्ति।

Awaaz India TV

Annu Kapoor reacts to death threats : अन्नू कपूर को जान से मारने की धमकी, पुलिस से की सुरक्षा की मांग ।

Awaaz India TV

Delhi Factory Fire: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 की मौत, 6 लोग घायल।

Awaaz India TV

Bharat Ki Mata : केरल से BJP के पहले सांसद Suresh Gopi ने Indira Gandhi को “Bharat Ki Mata” कहा

Awaaz India TV

Non Smokers को भी हो सकता है Lung Cancer, बचाव के उपाय

Awaaz India TV

Leave a Comment