Awaaz India TV
Desh Ki Baat Entertainment Junction Top Headlines

Annu Kapoor reacts to death threats : अन्नू कपूर को जान से मारने की धमकी, पुलिस से की सुरक्षा की मांग ।

Annu Kapoor reacts to death threats: जाने-माने अभिनेता अन्नू कपूर (Annu Kapoor) की आगामी फिल्म “Hamare Baarah” के कलाकारों और क्रू को अज्ञात लोगों द्वारा सोशल मीडिया जान से मारने और रेप करने की लगातार धमकियां मिल रही हैं। लिहाज़ा  फिल्म के मेकर्स और अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा कर पुलिस सुरक्षा की मांग की है। ऐसा फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद हुआ है।

एक वीडियो जारी कर अन्नू कपूर (Annu Kapoor) ने कहा कि “Hamare Baarah” एक महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण और महिलाओं के अधिकारों की पुरज़ोर वकालत करती है। पहले फिल्म देखें और फिर अपना फैसला दें। लोगों को सोशल मीडिया पर अपनी बात कहने की आजादी है, लेकिन उन्हें गाली नहीं देनी चाहिए। गाली न दें या जान से मारने की धमकी न दें, हम इन चीजों से नहीं डरेंगे।

गौरतलब है कि इस फिल्म में एक जाति विशेष के कव्वाल बने अन्नू कपूर (Annu Kapoor) को इस फिल्म में कई बच्चों का बाप बताया गया है। इस बात को लेकर उस समुदाय के लोगों, कुछ सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दल फिल्म के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। पहले इस फिल्म का टाइटल “Hum Do Hamare Baarah” था, जिस पर आपत्ति उठाई जाने के बाद बदलकर “Hamare Baarah” किया गया।

Related posts

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में AAP और कांग्रेस के गठबंधन पर बोले अमित शाह, कहा – “शून्य और शून्य जोड़कर भी शून्य ही रहता है”

Awaaz India TV

The Family Man S3 : “द फैमिली मैन” के Season 3 की Shooting हो गयी शुरू।  

Awaaz India TV

‘पकड़ के मारना चाहिए,’ मुकेश खन्ना अक्षय कुमार जैसे एक्टर्स पर भड़के, मामला क्या है?

Awaaz India TV

Watch Jabalpur Viral Video: पोलिस अफसर ने नशे में धुत तोड़े 8 गाड़ियों के शीशे।

Awaaz India TV

Lok Sabha Maharashtra Trends : Maharashtra सीट पर कोनसी पार्टी मारेगी बाज़ी ?

Awaaz India TV

MSCB Scam: प्रवर्तन निदेशालय ने शरद पवार के पोते रोहित पवार की चीनी मिल को किया कुर्क

Awaaz India TV

Leave a Comment